✕

होम / बिजनेस / भारतीय शेयर बाजारों की सुस्त शुरुआत, रुपया भी 16 पैसे कमजोर खुला

भारतीय शेयर बाजारों की सुस्त शुरुआत, रुपया भी 16 पैसे कमजोर खुला

डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बरकरार है, रुपया आज 16 पैसे की कमजोरी के साथ 79.45 के मुकाबले 79.60 पर खुला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

मुंबई: भारतीय बाजारों की आज खराब शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 150 अंकों की कमजोरी के साथ 60,080 पर खुला है, निफ्टी भी 40 अंकों की कमजोरी के साथ 17900 के नीचे खुला है, बैंक निफ्टी भी 50 अंकों की  गिरावट के साथ खुला है. तीनों ही एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार करते नजर आ रहे हैं, निफ्टी 17900 के इर्द-गिर्द ही कारोबार कर रहा है. 

निफ्टी के 50 शेयरों में 26 हरे निशान में हैं जबकि बाकी 24 लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं. आज फार्मा, आईटी और हेल्थकेयर इंडेक्स में बिकवाली हावी है. FMCG और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में हल्की खरीदारी देखने को मिल रही है. एक नजर डालते हैं आज निफ्टी के शुरुआती कारोबार में गिरने और बढ़ने वाले शेयरों पर.

निफ्टी में बढ़ने वाले
ITC, HDFC Life, HUL, SBI Life, Tata Consumer में आधा से एक परसेंट तक की तेजी दिखाई दे रही है. हालांकि जो भी शेयर हरे निशान में हैं वो हल्की तेजी के साथ ही कारोबार कर रहे हैं, किसी में भी बहुत ज्यादा तेजी नहीं दिख रही है. Hero MotoCorp, PowerGrid, Maruti, JSW Steel, Eicher Motors, SBI में हल्की फुल्की खरीदारी दिख रही है. 

निफ्टी में गिरने वाले 
आज फार्मा शेयरों की सेहत बिगड़ी हुई है, Dr Reddys, Sun Pharma, Cipla एक से 3 परसेंट तक गिरे हुए हैं. फार्मा के बाद आईटी शेयरों की आज भी पिटाई हो रही है, Wipro, Infosys, TCS, HCL Tech, Tech Mahindra में आधा से डेढ़ परसेंट तक की कमजोरी है. इसके अलावा BPCL, Hindalco, UPL में भी हल्की कमजोरी है.

रुपया कमजोर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी बरकरार है, रुपया आज 16 पैसे की कमजोरी के साथ 79.45 के मुकाबले 79.60 पर खुला है. रुपया भी शुरुआती ट्रेडिंग में एक बेहद छोटे दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है.

VIDEO: LaalSinghChaddha vs RakshaBandhan आमिर खान के लिए एक और मुश्किल जानिए दोनों फिल्मों की अब तक की कमाई 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई शिपरॉकेट, ₹0.6 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज; रेवेन्यू 34.7% बढ़ा

शिपरॉकेट का ऑपरेटिंग रेवेन्यू सालाना आधार पर 34.7 फीसदी बढ़कर 673.6 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 500.2 करोड़ रुपये था.

16 hours ago

CenturyPly का दूसरी तिमाही का राजस्व 28.5% बढ़कर 1,780 करोड़ रुपये पहुंचा

कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया. प्लाईवुड, एमडीएफ, लैमिनेट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार में मजबूत वृद्धि से कंपनी के प्रदर्शन को सहारा मिला.

19 hours ago


बड़ी खबरें

“अगर बोर्ड बंटा हुआ है, तो सभी की ब्रांड वैल्यू घटती है”

रवि राजन एंड कंपनी के संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर और BSE के पूर्व चेयरमैन एस रवि ने BW Businessworld के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ अनुराग बत्रा के साथ इस बातचीत में उत्तराधिकारियों के मूल्यांकन, सार्वजनिक विवादों से कारोबार को बचाने और संपत्ति सृजन में कॉरपोरेट गवर्नेंस की अहमियत पर चर्चा की.

20 hours ago

सरकार ने चावल बिक्री का लक्ष्य दोगुना किया, OMSS के तहत अब 50 लाख टन बेचेगी

सरकार 31 अक्टूबर तक ई-नीलामी के जरिए 25 लाख टन चावल बेच चुकी है. इसके साथ ही चावल और धान के स्टॉक की साप्ताहिक जानकारी देना भी अनिवार्य कर दिया गया है.

1 hour ago

भारतीय इक्विटी फंड्स का उभरते बाजारों से बेहतर प्रदर्शन, 17 साल में सबसे बड़ी बढ़त

अमेरिकी इक्विटी फंड्स में भी 32 अरब डॉलर का निवेश आया. वहीं, ग्लोबल इमर्जिंग मार्केट (GEM) फंड्स में 3.6 अरब डॉलर का निवेश दर्ज किया गया, जो तीन महीने का उच्चतम स्तर है.

1 hour ago

दो सप्ताह में करीब 3.9 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, 717 अरब डॉलर पर आया

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेक्स रिजर्व 2.6 अरब डॉलर घटकर 717 अरब डॉलर रह गया. इससे पिछले सप्ताह भी इसमें करीब 1.27 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी.

2 hours ago

विश्व बैंक: भारत ने रचा इतिहास

भारत में गरीबी में आई भारी कमी एक बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इस प्रगति को बनाए रखने के लिए बेहतर रोजगार और कम ध्रुवीकृत राजनीतिक व्यवस्था जरूरी है.

16 hours ago