होम / बिजनेस / भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार की दमदार शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा चढ़ा

शेयर बाजार की तेज शुरुआत हुई है, ग्लोबल मार्केट से बाजारों के लिए संकेत काफी अच्छे हैं, एशियाई मार्केट भी अच्छी तेजी दिखा रहे हैं, रुपया भी स्टेबल खुला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजारों ने दमदार शुरुआत की है. गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स आज 350 अंकों की मजबूती के साथ 59050 के लेवल पर खुला है, निफ्टी ने भी 100 अंकों की मजबूती के साथ शुरुआत की है, ये 17,619 पर खुला है. बैंक निफ्टी में भी 200 अंकों की तेजी के साथ ओपनिंग हुई है. बाजार खुलने के बाद इसमें तेजी और बढ़ती दिख रही है. सेंसेक्स 460 अंक से ज्यादा मजबूत हो चुका है. 

निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों तेजी है सिर्फ 5 में हल्की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है. सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डालें तो सारे सेक्टर्स हरे निशान के साथ कारोबार कर रहे हैं. सबसे ज्यादा तेजी मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और सरकारी बैंकों के इंडेक्स में है, ये सभी एक परसेंट से ज्यादा मजबूती दिखा रहे हैं. इसके अलावा ऑटो, रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी का रूझान है. 

निफ्टी में चढ़ने वाले
Coal India
M&M
Titan
Tech Mahindra
JSW Steel
Hindalco 
Tata Steel
Infosys
Tata Motors
Wipro

निफ्टी में गिरने वाले
Eicher Motors
Bharti Airtel
Apollo Hospital
Nestle

रुपये की सधी हुई शुरुआत
रुपया लगातार चार दिन से स्टेबल ट्रेड दिखा रहा है, डॉलर के मुकाबले रुपया आज भी 2 पैसे की मजबूती दिखा रहा है. रुपया आज 79.88 के मुकाबले 79.86 के लेवल पर खुला है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

10 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

15 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

10 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago