होम / बिजनेस / बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी बिल्कुल सपाट खुले, रुपया भी कमजोर

बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी बिल्कुल सपाट खुले, रुपया भी कमजोर

आज आईटी शेयरों में भी मजबूती लौटी है. सरकारी बैंकों और रियल्टी शेयरों में आज थोड़ी सी कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: गुरुवार को सपाट बंद हुए भारतीय शेयर बाजारों की आज भी शुरुआत कमजोरी के साथ ही हुई है. सेंसेक्स 30 अंक चढ़कर 60300 के ऊपर खुला है, निफ्टी भी 20 अंकों की फ्लैट शुरुआत हुई है, निफ्टी 17980 के आस-पास घूम रहा है, निफ्टी बैंक ने शुरुआत तो तेजी के साथ की थी, लेकिन जल्द ही ये तेजी गायब हो गई. फिलहाल निफ्टी बैंक लाल निशान में चला गया है. 

बाजार में सुस्ती शुरुआत जरूर हुई है, लेकिन निफ्टी के 32 शेयर हरे निशान में कामकाज कर रहे हैं जबकि 18 लाल निशान में हैं. सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो किसी भी इंडेक्स में बहुत ज्यादा कमजोरी नहीं है और न ही बहुत तेजी है. मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑटो शेयरों में मजबूती दिख रही है. आज आईटी शेयरों में भी मजबूती लौटी है. सरकारी बैंकों और रियल्टी शेयरों में आज थोड़ी सी कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है. सुस्ती के बावजूद मार्केट की ब्रेड्थ अच्छी दिख रही है. एक नजर निफ्टी के चढ़ने और गिरने वाले शेयरों पर डालते हैं 

निफ्टी में चढ़ने वाले 
Tech Mahindra, HDFC Life, ONGC में सवा परसेंट से एक परसेंट तक की तेजी दिख रही है. आज आईटी शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है, Wipro, TCS, HCL Tech, Infosys में हल्की खरीदारी हो रही है. इसके अलावा Eicher Motors, Adani Ports, Ultratech Cement में भी खरीदारी देखने को मिल रही है. SBI Life, UPL, L&T, Sun Pharma, M&M, Cipla के शेयर भी आज हल्की फुल्की खरीदारी दिखा रहे हैं. 

निफ्टी में गिरने वाले 
IndusInd Bank, Coal India, NTPC, Apollo Hospitals, Tata Consumers, Reliance ने बाजार को नीचे खींच रखा है. इनमें एक परसेंट से लेकर आधा परसेंट तक की गिरावट है. 

रुपये की कमजोर शुरुआत
डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी लगातार जारी है, आज भी रुपया 9 पैसे की कमजोरी के साथ 79.75 पर खुला है, जबकि कल रुपया 79.67 के लेवल पर बंद हुआ था. 

VIDEO: फेस्टिव सीजन में और महंगा होगा आटा, गेहूं की कीमतों में हुई बढ़ोतरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

15 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

35 minutes ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

43 minutes ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

15 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

43 minutes ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

5 minutes ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

15 minutes ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

35 minutes ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

20 hours ago