✕

होम / बिजनेस / एक बार फिर गिरा भारतीय रुपया, क्या बढ़ जायेगी महंगाई?

एक बार फिर गिरा भारतीय रुपया, क्या बढ़ जायेगी महंगाई?

US इकॉनोमिक डाटा बेहतर होने से भारतीय रूपया 89 पैसे गिरकर 82.73 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो अब तक रुपये का सबसे निचला स्तर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

US इकॉनोमिक डाटा बेहतर होने की वजह से USD (United States Dollars) ने विश्व की ज्यादातर कर्रेंसियों के मुकाबले बढ़त दर्ज की है. USD के मजबूत होने का असर भारतीय रुपये पर भी देखा गया. भारतीय रुपया 89 पैसे गिरकर 82.73 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया.

अब तक चार महीनों की सबसे बड़ी गिरावट

US इकॉनमी के बेहतर प्रदर्शन की बदौलत US फेडरल रिजर्व द्वारा ज्यादा लम्बे समय तक रेट्स बढ़ाकर इन्फ्लेशन रोकने की कोशिशों में भी वृद्धि होगी. रेट्स के बढ़ने की वजह से डॉलर की स्थिति भी मजबूत होगी क्योंकि ग्लोबल फंड्स भी US की तरफ आकर्षित होंगे. भारतीय रुपये में 89 पैसे की गिरावट, पिछले चार महीनों में दर्ज की गयी सबसे बड़ी गिरावट है. आखिरी बार भारतीय रुपये की ऐसी हालत 3 जनवरी 2023 को दर्ज की गयी थी.

लगातार कमज़ोर होती हालत कि ये है वजह

10 जनवरी के बाद से ही भारतीय रूपया 81 के स्तर से नीचे ट्रेड कर रहा है. पिछले हफ्ते US फेडरल ने रेट्स को 25 BPS (Basis Points) बढ़ा दिया था जिसके बाद मार्किट में रुपये की हालत और कमजोर हो गयी थी. DBS बैंक में ट्रेजरी के प्रमुख आशीष वैद्य ने कहा, उम्मीद लगाई जा रही थी कि नॉन-फार्म पेरोल के अंतर्गत 186000 नियुक्तियां की जायेंगी लेकिन एक लम्बी छलांग लगाते हुए यह आंकड़ा 517000 तक पहुंच गया. इसकी वजह से डॉलर की स्थिति मजबूत हो गयी. यह रुपये की कमजोरी नहीं है, न ही यह ग्लोबल मार्किट में पैदा हुए खतरे की भावना कि वजह से है. यह सिर्फ डॉलर के इंडेक्स में बढ़त है.

आशीष ने आगे कहा – अगर डॉलर की हालत और मजबूत होती है तो पूरी संभावना है कि रुपया 83 रुपये प्रति डॉलर के स्तर को पार कर देगा. कुछ अन्य बैंकर्स ने कहा कि अडानी ग्रुप द्वारा FPO वापस लेने के बाद से ही ऐसा होने कि उम्मीद थी, क्योंकि इन्वेस्टर्स अपने द्वारा लाये हुए फॉरेक्स (Foreign Exchange) को लेकर वापस लौट जायेंगे. केवल साल 2022 में ही भारतीय रुपया USD के मुकाबले लगभग 8.9% तक गिर चुका है. रूपए में आई गिरावट के बाद से उम्मीद लगाई जा रही है कि कुछ चीज़ों की कीमतों में इजाफा हो सकता है.

यह भी पढ़ें:  एयर इंडिया, SBI और BOB से उधार लेने जा रहा है एक बड़ी रकम, जानिए कितनी है ये 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

16 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

16 hours ago

बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

28 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

40 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

57 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago