✕

होम / बिजनेस / क्या इसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद का टूटना माना जाए?

क्या इसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद का टूटना माना जाए?

पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें सुनने में आ रही हैं कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी हो सकती है. क्योंकि कंपनियां घाटे से बाहर निकल चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के मुनाफे में भारी गिरावट आई है. सितंबर 2024 में समाप्‍त दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे बड़ी गिरावट देखने को मिली है. पिछले वित्त वर्ष की इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12,967 करोड़ रुपए था, जो इस बार 99% गिरकर महज  180 करोड़ रुपए रह गया है. इतना ही नहीं, कंपनी की आय में भी साल-दर-साल 4% की गिरावट आई है.

इतनी रह गई कंपनी की आय
IOC की इनकम पिछले साल के 2.02 लाख करोड़ रुपए से घटकर 1.95 लाख करोड़ रह गई. कंपनी का कहना है कि मानसून के मौसम में ईंधन की मांग में गिरावट और वैश्विक स्तर पर चल रही उथल-पुथल की वजह से कच्चे तेल की कीमतें प्रभावित होने से उसके मुनाफे में कमी आई है. इंडियन ऑयल देश की सबसे बड़ी तेल एवं गैस कंपनियों में शुमार है. ऐसे में कंपनी के मुनाफे और आय में कमी से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद टूट सकती है. तेल कंपनियां घाटे का हवाला देते हुए पेट्रोल के दाम बढ़ाती रही हैं. ऐसे में आईओसी का खराब तिमाही प्रदर्शन सस्ते तेल की राह में रोड़ा बन सकता है.

खर्चों में हो गई बढ़ोत्तरी
इंडियन ऑयल ने जुलाई-सितंबर 2024 तिमाही में 3,773 करोड़ रुपए का EBITDA दर्ज किया. जबकि EBITDA मार्जिन 2.17% रहा. इससे पहले कि जून 2024 की तुलना में कंपनी का मुनाफा 93% कम हुआ है और आय में 10% की गिरावट आई है. वहीं, कंपनी के कुल खर्च में बढ़ोतरी हुई है. यह पिछले साल की समान अवधि के 1.86 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 1.97 लाख करोड़ पहुंच गया है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (GRM) अप्रैल-सितंबर 2024 की अवधि के लिए घटकर 4.08 डॉलर प्रति बैरल रह गया, जो पिछले साल इसी अवधि में 13.12 डॉलर प्रति बैरल था. बता दें कि GRM कच्चे तेल को पेट्रोल-डीजल जैसे ईंधन में बदलने से होने वाले लाभ को मापता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

7 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

26 minutes ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

37 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

6 hours ago

बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

6 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

37 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

26 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

1 hour ago