✕

होम / बिजनेस / चीन पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में भारत सरकार, 400 कंपनियों पर कसेगा शिकंजा

चीन पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी में भारत सरकार, 400 कंपनियों पर कसेगा शिकंजा

400 कंपनियों में से कई कंपनियां भारतीय डायरेक्टर्स द्वारा चलाई जा रही थीं लेकिन उनके अकाउंट चीन में होते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत सरकार एक बार फिर से चीन की कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं. कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय (Ministry of Corporate Affairs) जल्द ही लगभग 400 चीनी कंपनियों पर एक्शन ले सकता है. मंत्रालय के पास जानकारी आई है कि ये कंपनियां ऑनलाइन जॉब और ऑनलाइन लोन से जुड़े फ्रॉड करने में लिप्त हैं. आशंका है कि इन सभी कंपनियों ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश समेत 17 राज्यों में कई लोगों को फाइनेंशियल फ्रॉड (Financial Fraud) का शिकार बनाया है.

कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने की थी जांच 

सरकारी सूत्रों के हवाले से मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने मोबाइल स्क्रीन और बैटरी बनाने वाले लगभग 40 चीनी कंपनियों के खिलाफ भी जांच शुरू की है. सूत्रों ने दावा किया है कि लगभग 600 चीनी कंपनियां जांच के दायरे में आई थीं. इनमें से 300 से लेकर 400 कंपनियों का कामकाज संदिग्ध पाया गया है. इन पर कार्रवाई होना लगभग निश्चित हो चुका है. इनमें लोन एप और ऑनलाइन जॉब ऑफर करने वाली कंपनियां भी शामिल हैं.

डिजिटल लोन के नाम पर खुल रहीं फर्जी कंपनियां 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डिजिटल लोन देने वाली कंपनियां पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी हैं. ये रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की गाइडलाइन्स का पालन नहीं कर रही हैं. इसके चलते कई कस्टमर धोखाधड़ी के शिकार हुए हैं. साथ ही इस तरह के लोन देने वाली कंपनियां लोगों का मानसिक शोषण भी करने लगती हैं. इनकी ब्याज दरें भी काफी हाई होती हैं. इन पर रोक लगाने के लिए सरकार की तरफ से यह जांच शुरू की गई थी. इसी तरह फर्जी जॉब ऑफर देकर भी लोगों को फंसाया जा रहा है. 

बैंक अकाउंट-पता सब गलत, 3 महीने में कार्रवाई संभव  

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से कई कंपनियों के डायरेक्टर भारतीय हैं. लेकिन, इनके बैंक अकाउंट चीनी हैं. साथ ही इनमें कोई ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं हैं. कई मामलों में कंपनियों का पता भी गलत निकला है. कुछ केसों में इनवेस्टमेंट किसी और नाम से किया गया जबकि कंपनी कुछ और ही बिजनेस करती पाई गई. इससे फाइनेंशियल फ्रॉड करना बहुत आसान हो जाता है. कंपनी एक्ट के अनुसार, इन कंपनियों पर कार्रवाई तीन महीने के अंदर की जा सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

10 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

10 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

11 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

14 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

9 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

5 hours ago