✕

होम / बिजनेस / भारत सरकार कर रही 'GOV.in' नामक ऐप स्टोर बनाने की तैयारी, जानिए इस फैसले से क्यों नाराज है Apple, Google ?

भारत सरकार कर रही 'GOV.in' नामक ऐप स्टोर बनाने की तैयारी, जानिए इस फैसले से क्यों नाराज है Apple, Google ?

भारत सरकार 'GOV.in' ऐप स्टोर पर काम कर रही है, ये नया ऐप स्टोर सार्वजनिक सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए लाया जा रहा है, लेकिन Google और Apple जैसी दिग्गज टेक कंपनियां इसका विरोध कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और एप्पल स्टोर (Apple Store) की तहत ही अब भारत सरकार सभी आधिकारिक सरकारी ऐप्स को एक संगठित प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए 'GOV.in' नामक ऐप स्टोर बनाने की तैयारी कर रही है. सरकार की इस योजना का उद्देश्य लोगों के लिए सार्वजनिक सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है. दरअसल, भारत सरकार 'GOV.in' नामक अपना खुद का ऐप स्टोर लॉन्च करने पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य सभी आधिकारिक सरकारी ऐप्स को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने गूगल, एप्पल और स्मार्टफोन निर्माताओं सहित प्रमुख टेक कंपनियों से संपर्क किया है, ताकि इस योजना को साकार किया जा सके. वहीं, दूसरी ओर गूगल और एप्पल जैसी दिग्गत टेक कंपनियां सरकार के इस कदम का विरोध कर रही हैं. तो आइए जानते हैं आखिर कंपनियों द्वारा इस विरोध का क्या कारण है? 

सरकार ने बनाई है ये योजना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालयमंत्रालय ने इन कंपनियों से अनुरोध किया है कि भारत में यूजर्स गूगल प्ले और एप्पल के ऐप स्टोर जैसे प्लेटफॉर्म से सीधे 'GOV.in' ऐप स्टोर को डाउनलोड कर सकें. इसके अलावा, सरकार चाहती है कि नए स्मार्टफोन में इस ऐप सूट को पहले से ही प्री-इंस्टॉल किया जाए, ताकि कंज्यूमर्स को डिवाइस खरीदने के समय ही यह सुविधा मिल सके. इसका उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं को अधिक सुलभ और यूजर्स के अनुकूल बनाना है, और उम्मीद है कि इन ऐप्स को एक साथ बंडल करने से यूजर्स की भागीदारी बढ़ेगी. यह प्लेटफॉर्म यूजर्स को सार्वजनिक सेवाओं, कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी कार्यों से संबंधित राज्य समर्थित ऐप्स तक आसान पहुंच प्रदान करेगा.

इसलिए विरोध कर रही कंपनियां 
हालांकि, इस प्रस्ताव को लेकर टेक कंपनियों से विरोध का सामना करना पड़ा है. भारत के स्मार्टफोन बाजार में अपने एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ प्रमुख स्थान रखने वाली दिग्गज टेक कंपनी  गूगल (Google ने कथित तौर पर इस कदम का विरोध किया है. वहीं, एप्पल Apple) ने भी सरकार के अनुरोध को लेकर अनिच्छा जताई है. इन दोनों कंपनियों का अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऐप्स पर कड़ा नियंत्रण है और वे ऐप डाउनलोड और इन-ऐप खरीदारी से उत्पन्न रेवेन्यू पर 30% कमीशन वसूलती हैं. सरकार का उद्देश्य है कि 'GOV.in' ऐप स्टोर से सार्वजनिक सेवाएं ज्यादा प्रभावी, सुविधाजनक और व्यापक रूप से उपयोग की जा सकें, लेकिन तकनीकी दिग्गजों के साथ सहमति बनाना इस प्रयास के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकता है. अगर नया सिस्टम आता है तो सीधी बात है कि कंपनियों को रेवेन्यू पर असर पड़ेगा. साथ ही मार्केट से उनका कंट्रोल भी कम होगा. ऐसा होने की स्थित से बचने के लिए दोनों कंपनियां लगातार कदम उठा रही हैं.च


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

8 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago