✕

होम / बिजनेस / US को पसंद आ रहा Bharat का साथ, हमारे निर्यात में 44% तक हुआ इजाफा 

US को पसंद आ रहा Bharat का साथ, हमारे निर्यात में 44% तक हुआ इजाफा 

भारत से अमेरिका जाने वाले सामान में तेजी से इजाफा हो रहा है. अमेरिका भारत से अपने आयात को बढ़ा रहा है, जबकि चीन से आयात को कम कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था यानी अमेरिका (America) में भारतीय उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है और इस वजह से भारत का निर्यात (India Export) भी बढ़ रहा है. जबकि दुनिया के सबसे बड़े सप्लायर कहे जाने वाले चीन (China) की हिस्सेदारी अमेरिकी बाजार में कम होती जा रही है. बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट बताती है कि संबंधों में खटास के चलते अमेरिका चीन से अपने आयात में लगातार कटौती कर रहा है. जबकि भारत पर उसका विश्वास बढ़ा है. यूएस मैक्सिको और अन्य दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ-साथ भारत से आयात बढ़ा रहा है.

वर्ल्ड लीडर की भूमिका
खुद को मैन्युफैक्चरिंग हब के तौर पर स्थापित करने के लिए भारत पिछले कुछ सालों से लगातार प्रयास कर रहा है और कई सेक्टर में उसे सफलता भी मिली है. भारत ने 14 सेक्टर्स में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना शुरू की है. BCG की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 5 सालों में भारत अपने प्रयासों से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में वर्ल्ड लीडर के तौर पर उभरकर सामने आया है. इसी के चलते, वर्ष 2018 से 2022 के बीच अमेरिका होने वाले भारतीय निर्यात में कम से कम 44% का इजाफा हुआ है. 

चीन के लिए बुरी खबर
भारत का एक्सपोर्ट यहां अमेरिका में बढ़ रहा है. वहीं, चीन के यूएस निर्यात में कमी आई है. वर्ष 2018 से 2022 की अवधि में अमेरिका को होने वाले चीन के निर्यात में 10% कटौती हुई है, जो दर्शाता है कि अमेरिका को चीनी उत्पादों पर अब भरोसा नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने चीन से मैकेनिकल मशीनरी के आयात में पिछले चार सालों में 28 प्रतिशत की कटौती की है, जबकि Bharat से US भेजे जाने वाली मशीनरी में इस अवधि में 70 फीसदी का इजाफा हुआ है. 

भारत में बने उत्पाद सस्ते
रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत इंजन और टरबाइन का बड़ा उत्पादक बन रहा है. वहां उत्पादन लागत कम है, जिससे उत्पाद अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं. बता दें कि भारत दूसरे देशों के साथ व्यापार को लगातार मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है. पिछले साल भारत ने UAE और ऑस्ट्रेलिया के साथ विदेश व्यापार समझौता किया था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

1 hour ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

1 hour ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

15 hours ago

शेयर बाजार में लगातार दूसरे हफ्ते गिरावट, कच्चे तेल की महंगाई से बढ़ी चिंता; सेंसेक्स 124 अंक टूटा

निफ्टी 50 में 0.39% और सेंसेक्स में 0.17% की गिरावट, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 20 महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट

16 hours ago

भारत की ग्रीन एनर्जी को चाहिए मजबूत ग्रिड, सस्ती बैटरी और घरेलू तकनीक

REI एक्सपो और द बैटरी शो इंडिया में 1,080 से अधिक प्रदर्शक और 1,400 वैश्विक ब्रांड शामिल, ऊर्जा भंडारण, घरेलू विनिर्माण और ग्रिड की क्षमता बढ़ाने पर जोर

16 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

20 hours ago