✕

होम / बिजनेस / ओलंपिक में दिखी भारतीय संस्कृति, नीता अंबानी ने किया इंडिया हाउस का उद्धाटन

ओलंपिक में दिखी भारतीय संस्कृति, नीता अंबानी ने किया इंडिया हाउस का उद्धाटन

ओलंपिक के आगाज के अगले ही दिन पेरिस में भारतीय संस्कृति के रंग देखने को मिले. नृत्य संगीत के साथ पेरिस में भारत के पहले इंडिया हाउस का शानदार उद्घाटन हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Foundation) की चेयरपर्सन नीता अंबानी ने ओलंपिक को भारत में लाने की वकालत की है. नीता अंबानी ने पेरिस में इंडिया हाउस का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत अब ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है. पेरिस ओलंपिक की शानदार शुरूआत के बाद पेरिस में भारत के पहले कंट्री हाउस यानी इंडिया हाउस का उद्घाटन हुआ. नीता अंबानी ने पारंपरिक भारतीय तरीके से दीप प्रज्वलित करके इंडिया हाउस की शुरूआत की. उद्घाटन समारोह में देश-विदेश के मेहमान, इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) के अधिकारी और भारत की कई मशहूर हस्तियां शामिल थीं.

इंडिया हाउस आकांक्षाओं का प्रतीक

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि इंडिया हाउस भारत की ओलंपिक आकांक्षाओं का प्रतीक है. यह ओलंपिक में भारत का पहला कंट्री हाउस है. उद्घाटन समारोह में आईओसी समिति के सदस्य सेर मियांग एनजी, भारतीय ओलंपिक संघ की प्रेसिडेंट पीटी ऊषा, फ्रांस में भारत के राजदूत जावेद अशरफ, बीसीसीआई के सचिव जय शाह, और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा शामिल रहे.

भारत भी करेगा ओलंपिक खेलों की मेजबानी 

हाल ही में आईओसी सदस्य चुनी गईं नीता अंबानी ने कहा कि ओलंपिक के इतिहास में पहली बार बने इंडिया हाउस में आपका स्वागत है. आज हम 2024 के पेरिस ओलंपिक खेलों में एक नया सपना देख रहे हैं. एक ऐसा सपना, जो 1.4 अरब भारतीयों का है. भारत को ओलंपिक में लाने का और ओलंपिक को भारत में लाने का, एक साझा सपना. अब समय आ गया है कि एथेंस में पहली बार जलाई गई ओलंपिक ज्योति हमारी प्राचीन भूमि भारत में भी प्रज्वलित हो. वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा. इंडिया हाउस के उद्घाटन पर यह हमारा सामूहिक संकल्प है.

इंडिया हाउस में किए गए रंगारंग कार्यक्रम

इंडिया हाउस के उद्घाटन समारोह में बॉलीवुड गायक शान ने अपनी गायकी से समां बांध दिया. उनके बॉलीवुड गानों पर दर्शक खुल कर झूमे. आगंतुकों का स्वागत ढोल की थाप के साथ किया गया. इसके बाद मुंबई के दृष्टिहीन बच्चों ने पारंपरिक भारतीय खेल मल्लखंभ का शानदार प्रदर्शन किया. इंडिया हाउस पार्क ऑफ नेशंस में पार्क डे ला विलेट में स्थित है. यह 27 जुलाई से 11 अगस्त तक ओलंपिक खेलों के दौरान स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

16 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

17 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

18 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

15 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

11 hours ago