होम / बिजनेस / Indian Bank ने Mumbai Metro के खिलाफ दर्ज करवाया केस, जानिए क्या है पूरा मामला?

Indian Bank ने Mumbai Metro के खिलाफ दर्ज करवाया केस, जानिए क्या है पूरा मामला?

वित्तीय तनाव की स्थिति में बैंक किसी कंपनी या फिर कॉर्पोरेट के खिलाफ एप्लीकेशन दर्ज कर CIRP की शुरुआत कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पब्लिक सेक्टर के जाने-माने बैंक इंडियन बैंक (Indian Bank) की तरफ से इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि इंडियन बैंक ने मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) के खिलाफ इन्सोल्वेंसी कोर्ट में कानूनी केस दर्ज करवाया है. दरअसल MMOPL को दिए गए लोन पर डिफॉल्ट बकाये की वजह से बैंक द्वारा यह कदम उठाया गया है. 

IBC सेक्शन 7 के तहत शुरू हुई कार्यवाही
बैंक ने इन्सोल्वेंसी और दिवालिया कोड (Insolvency and Banking Code) के सेक्शन 7 के तहत MMOPL के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है. IBC के सेक्शन 7 के तहत लोन डिफॉल्ट होने या फिर वित्तीय तनाव की स्थिति में बैंक किसी कंपनी या फिर कॉर्पोरेट के खिलाफ एक एप्लीकेशन दर्ज कर कॉर्पोरेट इन्सोल्वेंसी रिजोल्यूशन प्रोसेस (CIRP) की शुरुआत कर सकता है. आपको बता दें कि MMOPL अनिल अंबानी की अध्यक्षता वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Limited) और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) के बीच किया गया एक जॉइंट वेंचर है. साथ ही आपको यह भी बता दें कि इससे पहले IDBI बैंक (IDBI Bank) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) भी मुंबई मेट्रो को इन्सोल्वेंसी कोर्ट तक ले जा चुके हैं.

रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने दी जानकारी
हाल ही में हुई एक एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (Reliance Infrastructure Limited) ने कहा था कि हम आपको जानकारी देना चाहते हैं कि 6 बैंकों के संघ में से एक इंडियन बैंक (Indian Bank) ने भी MMOPL के खिलाफ एक समान एप्लीकेशन दर्ज करवाई है. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि MMOPL को इन 6 बैंकों द्वारा दिया गया मूल कर्ज 1711 करोड़ रुपए है. 

SBI और IDBI बैंक भी दर्ज करवा चुके हैं केस
अगस्त 2022 में SBI ने CIRP के तहत MMOPL के खिलाफ एक मामला दर्ज करवाया था. रिलायंस ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि IBC के सेक्शन 7 के तहत SBI ने एक अर्जी दर्ज करवाई थी. आपको बता दें कि MMOPL द्वारा वर्सोवा से घाटकोपर के बीच मौजूद मेट्रो लाइन को ऑपरेट किया जाता है. इसी तरह IDBI बैंक ने भी नवंबर 2022 में 133.37 करोड़ रुपयों की रिकवरी के लिए MMOPL के खिलाफ एक केस दर्ज करवाया था.
 
यह भी पढ़ें: Hyundai फैन्स को मिला तोहफा, आखिरकार Creta Facelift से उठ गया पर्दा!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

15 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

18 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

18 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

19 hours ago