होम / बिजनेस / भारतीय एयरलाइन्स को होगा 3000-5000 करोड़ का नुक्सान? ICRA ने किया दावा!

भारतीय एयरलाइन्स को होगा 3000-5000 करोड़ का नुक्सान? ICRA ने किया दावा!

ICRA ने कहा है कि वित्त वर्ष 24 और 25 के दौरान घरेलु यात्रियों की संख्या में 8% से 13% जितनी वृद्धि देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय एयरलाइन इंडस्ट्री को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. वित्त वर्ष 2023 में इंडस्ट्री को 17,000-17,500 करोड़ रुपयों का नुक्सान उठाना पड़ा था. अब क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA ने दावा किया है कि वित्त वर्ष 2024 के दौरान भारतीय एयरलाइन इंडस्ट्री को 3000-5000 करोड़ रुपयों का नुक्सान उठाना पड़ सकता है. 

ICRA ने क्या कहा?
ICRA की मानें तो इस वित्त वर्ष के दौरान भारतीय एयरलाइन्स की कमाई में वृद्धि हुई है और साथ ही लागत में भी स्थिरता देखने को मिली है, जिसकी वजह से वित्त वर्ष 23 के दौरान हुए नुक्सान में कमी देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं, घरेलु हवाई यात्रियों की संख्या के बारे में बात करते हुए ICRA ने कहा है कि वित्त वर्ष 24 और वित्त वर्ष 25 के दौरान भारतीय एयरलाइन्स को घरेलु यात्रियों की संख्या में 8% से 13% जितनी वृद्धि देखने को मिल सकती है. रेटिंग एजेंसी ने यह भी कहा कि बेहतर होती लागत की स्थिति और बढ़ती कमाई की वजह से भारतीय एयरलाइन इंडस्ट्री के लिए एजेंसी ने स्थिर अनुमान लगाया है. 

कम होगा नुक्सान
वित्त वर्ष 23 के दौरान इंडस्ट्री ने काफी तेजी से रिकवरी की है और हाल ही में एक ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान ICRA ने कहा कि एजेंसी का अनुमान है कि घरेलु हवाई यात्रियों की संख्या में इस वित्त वर्ष के दौरान 8-13% जितनी वृद्धि देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से घरेलु हवाई यात्रियों की संख्या 150-155 मिलियन तक पहुंच सकती है और यह आंकड़ा वित्त वर्ष 20 के दौरान दर्ज की गई 141.2 मिलियन की संख्या से अधिक है. साथ ही एजेंसी ने कहा कि वित्त वर्ष 24 के दौरान इंडस्ट्री का शुद्ध नुक्सान कम होकर 30-50 बिलियन तक पहुंच सकता है जबकि वित्त वर्ष 23 में यह 170-175 बिलियन हुआ करता था. 

घरेलु हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ेगी
इस वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों के दौरान घरेलु हवाई यात्रियों की संख्या 100.7 मिलियन थी और सालाना आधार पर इसमें 17% की वृद्धि देखने को मिली है. इसके साथ ही आपको बता दें कि यह कोविड से पहले वाले समय से 5% अधिक है. इतना ही नहीं, वित्त वर्ष 23 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या 23.9 मिलियन थी और यह कोविड से पहले वाले सालों से ज्यादा है. हालांकि, वित्त वर्ष 19 के दौरान यह 25.9 मिलियन थी और ICRA का अनुमान है कि इस वित्त वर्ष के दौरान यह 25-27 मिलियन यात्रियों तक पहुंच सकती है.
 

यह भी पढ़ें: नहीं हो पाएगा Zee-Sony का मर्जर? जानिये अब कहां फंसा मामला!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीडिया और एक्सपीरिएंशियल इकोनॉमी में योगदान के लिए डॉ. अनुराग बत्रा को मिला विशेष सम्मान

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने BW Businessworld और exchange4media Group के संस्थापक डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया, उद्योग और प्रोफेशनल कम्युनिटी निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान दिया.

5 hours ago

Meta को केंद्र सरकार का नोटिस, Instagram पर बाल यौन शोषण से जुड़े कंटेंट हटाने का निर्देश

सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा.

8 hours ago

मध्य प्रदेश में बनेगा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल हब, अडानी ग्रुप करेगा ₹2,500 करोड़ का निवेश

यह अत्याधुनिक मिसाइल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी शिवपुरी में स्थापित होगी, इस परियोजना से 5,000 रोजगार और 50 से अधिक MSME को बढ़ावा मिलेगा.

8 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की रफ्तार पर आज क्या होगा असर? जानिए बाजार के बड़े ट्रिगर्स

शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 261.79 अंक चढ़कर 77,763.91 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ 24,270.85 पर बंद हुआ था.

9 hours ago

विज्ञापन और मार्केटिंग जगत के दिग्गज जिष्णु सेन का निधन

जिष्णु सेन को उन चुनिंदा मार्केटिंग नेताओं में गिना जाता था जिन्होंने पारंपरिक ब्रांड निर्माण और आधुनिक डिजिटल मार्केटिंग, रिटेल तथा कंज्यूमर-टेक ग्रोथ के बीच सफल संतुलन स्थापित किया. उनका निधन भारतीय विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

3 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

13 minutes ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

44 minutes ago

केपी ग्रुप के वाइस चेयरमैन बने प्रो. सुनील कुमार माहेश्वरी

आईआईटी दिल्ली और आईआईएम अहमदाबाद के पूर्व छात्र प्रो. माहेश्वरी के पास करीब 40 वर्षों का अनुभव. केपी ग्रुप ने कहा- उनका नेतृत्व कंपनी के अगले विकास चरण को नई दिशा देगा.

5 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

4 hours ago