होम / बिजनेस / आत्मनिर्भर Bharat से China को लगा एक और झटका, इम्पोर्ट में 76% तक की गिरावट

आत्मनिर्भर Bharat से China को लगा एक और झटका, इम्पोर्ट में 76% तक की गिरावट

यूरोप सहित कुछ अन्य देशों में जहां चीन के सोलर मॉड्यूल का आयात बढ़ रहा है. वहीं, भारत ने इसमें अभूतपूर्व कमी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एक तरफ जहां भारत (India) अपनी कूटनीतिक चालों से पड़ोसी चीन (China) को अलग-थलग कर रहा है. वहीं, दूसरी तरफ चीन से व्यापारिक रिश्तों को लेकर भी बेहद सतर्क है. भारत ने 2023 की पहली छमाही के दौरान चीन से सौर मॉड्यूल के आयात में 76 प्रतिशत की कमी की है, जो सोलर मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भर बनने के भारत के दृढ़ निश्चय को दर्शाता है. ग्लोबल एनर्जी थिंक टैंक एम्बर (Embe) की रिपोर्ट में बताया गया है कि साल-दर-साल, चीन से भारत का सौर मॉड्यूल आयात 2022 की पहली छमाही में 9.8 गीगावॉट था, जो 2023 में इसी अवधि में घटकर महज 2.3 गीगावॉट रह गया है.

निर्भरता में आ रही कमी
एम्बर के इंडिया इलेक्ट्रिसिटी पॉलिसी एनालिस्ट नेश्विन रॉड्रिग्स (Neshwin Rodrigues) ने कहा कि सोलर मॉड्यूल इम्पोर्ट के लिए चीन पर भारत की निर्भरता 2022 के बाद संतोषजनक है और इसमें वास्तव में कमी आ रही है. नीतिगत हस्तक्षेपों की मदद से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग गति पकड़ रही है. चूंकि भारत सोलर मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता के करीब है, इसलिए चीनी मॉड्यूल और सेल पर निर्भरता की कोई जरूरत नहीं है. अब महत्वपूर्ण यह सुनिश्चित करने के लिए एक सक्षम नीतिगत वातावरण बनाना है कि सोलर इनस्टॉलेशन और नेशनल इलेक्ट्रिसिटी प्लान के बीच तालमेल बना रहे.

कारगर रहा ये कदम
भारत ने आयात में कटौती और डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए अप्रैल 2022 से सोलर मॉड्यूल पर 40 प्रतिशत और सोलर सेल पर 25 प्रतिशत का सीमा शुल्क लगाना शुरू कर दिया था. आयात निर्भरता को कम करने और एक मजबूत घरेलू सोलर मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम निर्मित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया था. बता दें कि भारत ने 2030 तक गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित संसाधनों से 500 गीगावॉट स्थापित बिजली क्षमता प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता दर्शाई है, और सौर ऊर्जा इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य के केंद्र में है.

यूरोप की निर्भरता बढ़ी
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2023 की पहली छमाही में चीन के सोलर पैनलों के निर्यात में प्रभावशाली 3% की वृद्धि हुई, इसी के साथ यह दुनियाभर में कुल 114 गीगावॉट तक पहुंच गया है. एम्बर के डेटा लीड सैम हॉकिन्स (Sam Hawkins) ने कहा कि सौर विकास छतों के माध्यम से हो रहा है. सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग मार्केट में इस समय चीन का दबदबा है. उसके पास वैश्विक बाजार में लगभग 80% हिस्सेदारी है. 2023 की पहली छमाही के दौरान चीन से निर्यात किए गए सोलर मॉड्यूल में आधे से अधिक यूरोप के लिए थे, जो निर्यात का 52.5% था. चीन से यूरोप में इसके निर्यात में साल-दर-साल 47% की वृद्धि हुई है. यूरोप के बाद चीनी एक्सपोर्ट में सबसे अधिक विस्तार अफ्रीका और मध्य पूर्व में हुआ है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

15 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

16 hours ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

12 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

14 hours ago