✕

होम / बिजनेस / भारत ने IPhone प्रोडक्शन में बनाया नया रिकॉर्ड, एक्सपोर्ट में भी हुआ इजाफा

भारत ने iPhone प्रोडक्शन में बनाया नया रिकॉर्ड, एक्सपोर्ट में भी हुआ इजाफा

भारत में iPhone प्रोडक्शन ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है. भारत में 10 अरब डॉलर के आईफोन बने हैं, जोकि पिछले साल की तुलना में प्रतिशत अधिक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ऐप्पल (Apple) ने आईफोन (iPhone) प्रोडक्शन में नया रिकॉर्ड बनाया है. दरअसल, भारत ने iPhone प्रोडक्शन की 10 बिलियन डॉलर FOB वैल्यू को क्रॉस कर दिया है. वित्त वर्ष 2024-2025 के शुरुआती 7 महीने में ही भारत ने इस लक्ष्य को हासिल कर लिया गया है. पिछले साल की तुलना में यह आंकड़ा 37 प्रतिशत तक ज्यादा है. बता दें, FOB वैल्यू  फैक्ट्री से निकलने से पहले प्रोडक्ट की वैल्यू होती है. 10 बिलियन डॉलर के प्रोडक्ट की मार्केट वैल्यू करीब 15 बिलियन डॉलर हो सकती है.

एक्सपोर्ट में भी आई बढ़ोत्तरी
भारत के लिए गर्व की बात भी है कि अब प्रोडक्ट निर्यात (Export) भी किए जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 7 बिलियन डॉलर के प्रोडक्ट निर्यात किए गए हैं. ये कुल प्रोडक्ट की कीमत का 70 प्रतिशत है. घरेलू मार्केट में यही 3 बिलियन डॉलर है. अक्टूबर 2024 में पहली बार ऐप्पल ने नया रिकॉर्ड सेट किया है. भारत में प्रोडक्शन 2 बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर गई है. एक्सपर्ट्स के अनुसार iPhone प्रोडक्शन में उछाल आने के पीछे एक मुख्य वजह भारत सरकार की नीतियां भी हैं. सरकार की तरफ से विदेशी कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोडक्शन-लिंक इंसेंटिव (PLI) स्कीम की शुरुआत की गई थी. भारत में तीन मुख्य ताइवान की कंपनियों ने अपनी यूनिट सेटअप की थी. इसमें फॉक्सकॉन, पेगाट्रॉन और विस्ट्रन (अभी टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स) का नाम शामिल है. भारत के अलावा इसका फायदा इन कंपनियों को भी हुआ था.

प्रोडक्शन में सबसे ज्यादा Foxconn का शेयर

प्रोडक्शन के आंकड़ों पर नजर डालने पर पता चलता है कि Foxconn का शेयर सबसे ज्यादा रहा है, यानी Foxconn ने कुल आंकड़े का 56 प्रतिशत शेयर दिया है. ये खुद में एक बड़ी बात है. साथ ही भारत सरकार की तरफ से भी इस पर फैसले लिए जा रहे हैं. ऐप्पल की तरफ से 18 बिलियन डॉलर का टारगेट सेट किया गया है, यानी मार्केट वैल्यू इसकी करीब 25 बिलियन डॉलर की होगी.
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

6 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

8 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

9 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

9 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

9 hours ago

बड़ी खबरें