होम / बिजनेस / Services PMI के आंकड़े आए सामने, जानिए कैसा रहा सर्विस सेक्टर का हाल
Services PMI के आंकड़े आए सामने, जानिए कैसा रहा सर्विस सेक्टर का हाल
एक सर्वे में देश के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ से जुड़े आंकड़े सामने आए हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि अगस्त के मुकाबले सितंबर में सर्विसेज PMI कैसी रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
देश के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ की रफ़्तार में कमी आई है. अगस्त के मुकाबले सितंबर में इसमें कमी रिकॉर्ड की गई है. आज यानी 4 अक्टूबर को जारी एक सर्वे के अनुसार सितंबर में भारत की सर्विसेज PMI अगस्त के 60.9 से घटकर 57.7 के स्तर पर पहुंच गई. इसी तरह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की आर्थिक गतिविधियां भी पिछले महीने धीमी होकर 56.5 फीसदी रह गईं, यह इसके 8 महीने का निचला स्तर है.
ये रहे गिरावट के कारण
सितंबर में आई गिरावट के चलते भारत के सर्विस सेक्टर की ग्रोथ 10 महीने के निचले स्तर आ गई है. इस गिरावट प्रमुख वजह भारी प्रतिस्पर्धा, निर्यात की मांग में कमी और लागत पर बना दबाव है. HSBC इंडिया सर्विसेज बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स 9 महीनों में पहली बार 60 से नीचे गया है. एक रिपोर्ट में एचएसबीसी की अर्थशास्त्री प्रांजुल भंडारी के हवाले से बताया गया है कि भारत के Services PMIआंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर में सर्विस सेक्टर में धीमी गति से विस्तार हुआ. हेडलाइन बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स 2024 में पहली बार 60 से नीचे आया है. हालांकि, 57.7 के स्तर पर भी यह अपने दीर्घकालिक औसत से ऊपर है.
बदल रहीं प्राथमिकताएं
सर्विस सेक्टर की करीब 400 कंपनियों ने कहा है कि ऑनलाइन सेवाओं की ओर बढ़ते रुझान के कारण कंज्यूमर की प्राथमिकता बदल गई है, यह भी सर्विस सेक्टर की गतिविधि में गिरावट का एक कारण है. वहीं, HSBC की रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिक विस्तृत आंकड़ों पर गौर करने से पता चलता है कि फाइनेंस और इंश्योरेंस के नए ऑर्डरों में बढ़ोत्तरी हुई की है. कारोबारी आने वाले वर्ष के लिए अधिक आश्वस्त नजर आ रहे हैं.
टैग्स