होम / बिजनेस / टॉप गियर में हमारे सर्विस सेक्टर की रफ्तार, सामने आए ये शानदार आंकड़े

टॉप गियर में हमारे सर्विस सेक्टर की रफ्तार, सामने आए ये शानदार आंकड़े

अर्थव्यवस्था में अहम योगदान देने वाले सर्विस सेक्टर ने साल के पहले महीने में शानदार रफ्तार पकड़ी है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सर्विस सेक्टर (Service Sector) के मोर्चे पर देश के लिए अच्छी खबर सामने आई है. जनवरी 2024 में भारत के सर्विस सेक्टर में तेजी देखने को मिली है. इसी के साथ यह आंकड़ा छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है. घरेलू और बाहरी ग्राहकों की भारी मांग से सर्विस सेक्टर को मजबूती मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस एक्टिविटी इंडेक्स जनवरी में बढ़कर 61.8 हो गया, जो दिसंबर में 59 था. यह छह महीने में विस्तार की सबसे तेज दर है.

50 से ऊपर का मतलब विकास
पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) की टेक्निकल शब्दावली में 50 से ऊपर का मतलब विस्तार होता है. इस सर्वेक्षण में सर्विस सेक्टर की लगभग 400 कंपनियों के पैनल को भेजी गई प्रश्नावली के जवाबों को शामिल किया गया है. सर्वे में यह भी सामने आया कि कंपनियों ने 2024 कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में अपने कुल खर्चों में अपेक्षाकृत अधिक वृद्धि देखी. इसमें भोजन, श्रम और माल ढुलाई को लागत दबाव के प्रमुख स्रोतों के रूप में पहचाना गया.

मजबूत हुआ कारोबारी भरोसा
सर्वे रिपोर्ट में बताया गया है कि कारोबारी भरोसा और मजबूत हुआ है. डिमांड की मजबूती के अलावा, कंपनियों को उम्मीद है कि आने वाले वर्ष में निवेश और उत्पादकता में बढ़ोतरी से उत्पादन में भी इजाफा होगा. इससे पहले दिसंबर के दौरान सर्विस सेक्टर में रिकवरी देखने को मिली थी. दिसंबर 2023 में देश के सर्विस सेक्टर का PMI 59 पर रहा था, जो 3 महीने में सबसे अच्छा था. जबकि नवंबर में सर्विस सेक्टर का ये सूचकांक गिरकर 56.9 पर पहुंच आया था, जो 1 साल का सबसे निचला स्तर था.

अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत
भारतीय अर्थव्यवस्था में सर्विस सेक्टर का अहम योगदान है. ऐसे में इसकी रफ्तार बढ़ना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं. हमारे सर्विस सेक्टर का पीएमआई लगातार 30 महीने से ग्रोथ की राह पर है. इससे पहले जनवरी के लिए मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई के आंकड़े भी जारी किए जा चुके हैं. जनवरी महीने में मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 4 महीने में सबसे बेहतर रहा था. इसके चलते जनवरी में कम्पोजिट पीएमआई भी बढ़कर 6 महीने के उच्च स्तर 61.2 पर पहुंच गया था.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

17 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

42 minutes ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

20 hours ago

बड़ी खबरें

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

17 minutes ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

42 minutes ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

1 hour ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

1 hour ago