होम / बिजनेस / हमारे आम की मिठास का दीवाना हुआ ये देश, Export में आया इतना उछाल  

हमारे आम की मिठास का दीवाना हुआ ये देश, Export में आया इतना उछाल  

पिछले साल के मुकाबले आम के निर्यात में तेजी आई है. सबसे ज्यादा आम अमेरिका को भेजा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आम को फलों का राजा कहा जाता है. इस 'राजा' के चाहने वाले केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं. देश में हर साल आम की अच्छी-खासी पैदावार होती है और कई देशों में उन्हें एक्सपोर्ट किया जाता है. आंकड़े बताते हैं कि भारतीय आम के प्रति दुनिया की दीवानगी बढ़ती जा रही है. अप्रैल से अगस्त के दौरान आम के निर्यात में काफी तेजी आई है. वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, आम का निर्यात 19 प्रतिशत बढ़कर 47.98 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है.

यूएस को इतना निर्यात
वित्त वर्ष 2024 के पहले पांच महीने में भारत ने 27,330.02 टन आम बेचा. एक साल की पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 22,963.78 टन था. वैसे, तो दुनिया के कई देशों ने हमारे आम का स्वाद चखा है, लेकिन सबसे ज्यादा मांग अमेरिका में देखी गई है. वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक, सबसे ज्यादा आम का निर्यात अमेरिका को किया गया है. चालू वित्त वर्ष के पहले 5 महीनों में भारत ने अमेरिका को 2043.60 टन आम का निर्यात किया है, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 19 प्रतिशत अधिक है.

इन्होंने भी खरीदा आम 
अमेरिका के अलावा, भारत ने जापान को 43 टन, न्यूजीलैंड को 111 टन, ऑस्ट्रेलिया को 58.42 टन, दक्षिण अफ्रीका को 4.44 टन आम एक्सपोर्ट किया है. साथ ही, ईरान, मॉरीशस, चेक रिपब्लिक और नाइजीरिया सहित 41 देशों ने भारतीय आम खरीदा है. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों में आमों का निर्यात 47.98 मिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 40.33 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निर्यात से 19% ज्यादा है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

6 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

2 hours ago