✕

होम / बिजनेस / SDHI और व्हील एंड टाइम की साझेदारी से भारत को मिला पहला एकीकृत 'F.A.S.T.' लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम

SDHI और व्हील एंड टाइम की साझेदारी से भारत को मिला पहला एकीकृत 'F.A.S.T.' लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम

गुजरात के पिपावाव में शुरू हुआ यह ‘F.A.S.T.’ ईकोसिस्टम अब इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को तेज़, सुरक्षित और अधिक कुशल बनाने में मदद करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग और हेवी फैब्रिकेशन कंपनी स्वान डिफेंस एंड हेवी इंडस्ट्रीज लिमिटेड (SDHI) ने व्हील एंड टाइम शिपिंग ट्रांसपोर्ट लॉजिस्टिक्स के साथ एक रणनीतिक समझौता (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं. यह साझेदारी गुजरात के पिपावाव स्थित अत्याधुनिक शिपयार्ड में भारत के पहले एकीकृत F.A.S.T. (फैब्रिकेशन, असेम्बली, स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन) लॉजिस्टिक्स ईकोसिस्टम की शुरुआत करती है.

यह पहली बार है जब कोई भारतीय शिपयार्ड फैब्रिकेशन से लेकर असेम्बली, भंडारण और परिवहन तक एंड-टू-एंड कमर्शियल लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन प्रदान करेगा. इससे प्रोसेस उपकरण निर्माता, ऑफशोर EPC, तेल और गैस रिग व मॉड्यूल निर्माता, पोर्ट क्रेन निर्माता और विंड फार्म डेवलपर्स को अब अपने भारी उपकरणों का निर्माण करके उन्हें साइट तक बिना रुकावट के पहुंचाना संभव होगा.

F.A.S.T. मॉडल एसडीएचआई की उन्नत फैब्रिकेशन क्षमता और जल-आधारित इन्फ्रास्ट्रक्चर को व्हील एंड टाइम की हेवी कार्गो लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञता के साथ जोड़ता है. यह मॉडल भारी इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए टर्नकी समाधान प्रदान करता है, जिससे प्रोजेक्ट की समयसीमा कम होती है, जोखिम घटता है और वैश्विक शिपिंग नेटवर्क से जुड़े स्केलेबल समाधान उपलब्ध होते हैं.

SDHI के निदेशक विवेक मर्चेंट ने कहा, "नए जहाज निर्माण, मरम्मत और भारी फैब्रिकेशन हमारे विकास की रीढ़ हैं. व्हील एंड टाइम के साथ साझेदारी से हम अपने इंजीनियरिंग समाधान को और व्यापक बना रहे हैं. F.A.S.T. ईकोसिस्टम से ईपीसी ठेकेदार और उद्योग जगत इनोवेशन और डिलीवरी पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे, जबकि हम निर्माण से लेकर परिवहन तक की जटिलताओं को संभालेंगे.” वहीं, व्हील एंड टाइम के प्रबंध निदेशक गौतमराज शर्मा ने कहा, "SDHI के साथ साझेदारी हमारे लिए गर्व की बात है. यह ईकोसिस्टम हमारे ग्राहकों को निश्चित समय, निष्पादन और डिलीवरी में विश्वसनीयता देगा तथा प्रोजेक्ट जोखिमों को कम करेगा.”

SDHI का पिपावाव शिपयार्ड, 600 एकड़ में फैला हुआ है, जिसमें 1.2 किलोमीटर लंबा जलमार्ग और भारत का सबसे बड़ा ड्राई डॉक है, जिसकी मासिक निर्माण क्षमता 10,000 टन है. शिपयार्ड में अत्याधुनिक CNC और रोबोटिक स्टील कटिंग तकनीक, 1600 टन की क्षमता वाली हाइड्रोलिक प्रेस और विशाल निर्माण व लिफ्टिंग उपकरण मौजूद हैं. इस साझेदारी के तहत व्हील एंड टाइम अपनी भारी-भरकम परिवहन क्षमताएं जैसे SPMTs, हाइड्रोलिक ट्रेलर और मरीन ट्रांसपोर्ट वेसल्स उपलब्ध कराएगा, जिससे दुनिया भर में बड़े आकार के माल का निर्बाध परिवहन सुनिश्चित किया जा सकेगा.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

2049 तक बदल जाएगी भारत की जनसांख्यिकी, ‘वृद्ध समाज’ बनने से बढ़ेंगी आर्थिक चुनौतियां: मूडीज

प्रजनन दर में गिरावट और तेजी से बढ़ती बुजुर्ग आबादी से पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी वित्त पर बढ़ सकता है दबाव; उत्पादकता बढ़ाना और श्रमबल का विस्तार होगा अहम

4 hours ago

बड़ी खबरें

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

1 hour ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

1 hour ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

1 hour ago

कच्चे माल की ऊंची कीमतों से FY27 की दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के मार्जिन पर दबाव: नोमुरा

ब्रेंट और एचडीपीई की कीमतों में सालाना आधार पर तेज बढ़ोतरी, चीनी, पाम ऑयल और लिक्विड पैराफिन भी महंगे.

2 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की दिवाला जांच: बिना बही-खातों के ₹483 करोड़ के सप्लायर बिल

भाग 2: बॉम्बे रेयॉन की दिवाला प्रक्रिया में उसके सप्लायर्स द्वारा किए गए कुल दावों में से आधे से अधिक का कंपनी के अपने रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो सका, इनमें से ₹317 करोड़ चार ट्रेडिंग कंपनियों के थे, जिनके पास कोई मिल नहीं है. संबंधित पक्ष के तौर पर चिन्हित किए गए केवल दो दावे प्रमोटर्स से जुड़े थे, और दोनों का पूरा भुगतान किया गया, जबकि 2,027 कर्मचारियों को प्रति रुपये पर 14 पैसे की वसूली हुई. यह वही कंपनी है, जिसकी खरीद के आधार पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कर्ज दिया, तीन बार पुनर्गठन किया और अंततः ₹1,300 करोड़ से अधिक की रकम को बट्टे खाते में डाल दिया.

20 hours ago