होम / बिजनेस / इकोनॉमी के मोर्चे पर बड़ी छलांग लगाने का तैयार भारत, एसएंडपी ग्‍लोबल की रिपोर्ट

इकोनॉमी के मोर्चे पर बड़ी छलांग लगाने का तैयार भारत, एसएंडपी ग्‍लोबल की रिपोर्ट

रिपोर्ट कहती है कि डिजिटलाइजेशन भारत के ई-कॉमर्स की ग्रोथ में बड़ी भूमिका निभाने वाला है. भारत का ई-कॉमर्स बाजार आने वाले समय में और तेजी से आगे बढ़ेगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया भर की अर्थव्‍यवस्‍थाओं के मुकाबले भारत की इकोनॉमी तेजी से आगे बढ़ रही है. उसी का नतीजा है कि अब भारत के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर सामने आई है. एसएंडपी ग्‍लोबल की रिपोर्ट के अनुसार भारत 2030 तक जापान को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन जाएगा. भारत मौजूदा समय में पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था है. 

क्‍या कहती है एसएंडपी ग्‍लोबल की रिपोर्ट? 

एसएंडपी ग्‍लोबल की रिपोर्ट के अनुसार 2030 तक भारत की अर्थव्‍यवस्‍था का साइज 7.3 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगा. 2021 और 2022 में अर्थव्‍यवस्‍था के बेहतरीन रिजल्‍ट के बाद 2023 में भारत ने अपनी अर्थव्‍यवस्‍था की रफ्तार बनाए रखी है. 2024 में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था 6.3 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ रही है. इससे पहले पहली तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट 7.8 प्रतिशत की रफ्तार से आगे बढ़ी है. 

आखिर क्‍या है इस ग्रोथ की वजह? 

रिपोर्ट बताती है कि भारत में विदेशी निवेश का प्रवाह बेहतरीन बना हुआ है और इसके आने वाले समय में भी इसी तरह बरकरार रहने की संभावना है. इस प्रवाह के कारण डेमोग्रॉफी प्रोफाइल और बढ़ती शहरी घरेलू आय से प्रेरित है. रिपोर्ट कहती है कि इस अनुसार भारत की इकोनॉमी 2030 तक 7.3 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी.  इसके कारण भारत जापान को पीछे छोड़ने के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच जाएगा. इससे पहले भारत 2022 में यूके और फ्रांस को पीछे छोड़कर 7वी से पांचवी बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था बन चुका है. 

भारत की डिजिटल क्रांति का भी है बड़ा योगदान 

एसएंडपी ग्‍लोबल की रिपोर्ट बताती है कि भारत की जीडीपी की ग्रोथ में आने वाले दिनों में उसकी डिजिटल क्रांति बड़ा योगदान देने वाली है. ये डिजिटल बाजार देश के ई-कॉमर्स बाजार को नया आकार देने वाला है. इस बदलाव के कारण देश में निवेश के बढ़ने की संभावना इस रिपोर्ट में जताई गई है. इस क्रांति के असर के रूप में बताया गया है कि 2030 में भारत के 1.1 अरब लोगों के पास इंटरनेट कनेक्‍शन होगा जोकि 2022 में मात्र 500 मिलियन इंटरनेट कनेक्‍शन थे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

6 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

9 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

9 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

3 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

6 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

5 hours ago