✕

होम / बिजनेस / अरबपतियों की संख्या में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, साल भर में बेशुमार बढ़ी संपत्ति

अरबपतियों की संख्या में तीसरे नंबर पर पहुंचा भारत, साल भर में बेशुमार बढ़ी संपत्ति

दुनिया में टेक सेक्टर से सबसे ज्यादा बिलियनेयर्स निकल रहे हैं, बीते 10 साल में इनकी संपत्ति 67 हजार करोड़ रुपए से 3 गुना बढ़कर 203 लाख करोड़ रुपए हो गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्या आप जानते हैं कि भारत हर महीने तीन नए अरबपतियों को जन्म दे रहा है? जी हां, जब पूरी दुनिया आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही है, भारत की नई आर्थिक ऊंचाईयों ने इसे ग्लोबल अरबपतियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है. इस बदलाव के पीछे वे परिवार और बिज़नेस आइकॉन हैं, जिन्होंने पारंपरिक बिजनेस से लेकर नए क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़े हैं. सबसे ज्यादा अरबपतियों वाली लिस्ट में भारत का नंबर 3 है. UBS की ताजा Billionaire Ambitions Report के अनुसार, 2024 में भारत में अरबपतियों की कुल संख्या 185 हो गई है. अमेरिका (835 अरबपति) और चीन (427 अरबपति) के बाद भारत तीसरे स्थान पर है.

पिछले 12 महीनों में बने 32 नए अरबपति

पिछले 12 महीनों में भारत ने 32 नए अरबपति जोड़े हैं, जो लगभग 21 फीसदी की वृद्धि है. यह 2015 से अब तक 123 फीसदी का उछाल दर्शाता है. इसके साथ ही भारतीय अरबपतियों की कुल संपत्ति 75.34 लाख करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 42.1 फीसदी अधिक है. अमेरिका में 84 नए अरबपति जुड़े और उनकी कुल संपत्ति 479 लाख करोड़ रुपये ($5.8 ट्रिलियन) हो गई. जबकि चीन में 93 अरबपतियों की कमी आई, कुल संपत्ति 115 लाख करोड़ रुपये ($1.4 ट्रिलियन) पर सिमट गई. वैश्विक स्तर पर, 2015 से 2024 के बीच अरबपतियों की संपत्ति 14 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो 121 की वृद्धि है. 

108 लिस्टेड फैमिली बिजनेस

भारत में 108 पब्लिकली लिस्टेड पारिवारिक बिजनेस हैं, जो इस श्रेणी में भारत को तीसरा स्थान देते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, “फैमिली बिजनेस भारत के आर्थिक परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं. यह पारंपरिक उद्योगों से लेकर फार्मास्युटिकल्स, एजटेक, फिनटेक और फूड डिलीवरी जैसे उभरते क्षेत्रों तक फैले हुए हैं.” पारंपरिक व्यवसायों के साथ, नई और इनोवेटिव इंडस्ट्री में भारतीय उद्यमियों ने नए अवसरों का लाभ उठाया है और आर्थिक विकास को एक नई दिशा दी है. भारत की अरबपति सूची में तेजी से बढ़ोतरी केवल संख्या तक सीमित नहीं है. यह देश की आर्थिक प्रगति, परिवारों की मेहनत, और नई तकनीकों के सफल उपयोग का प्रमाण है.

कितनी बढ़ी अरबपतियों की संख्या?

साल 2015 और 2024 के बीच वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति 121% बढ़कर 14 ट्रिलियन डॉलर हो गई, जो MSCI AC वर्ल्ड इंडेक्स में 73% की वृद्धि से कहीं ज्यादा है. वहीं अरबपतियों की संख्या 1757 से बढ़कर 2682 हो गई. साल 2021 में अरबपतियों की संख्या 2686 थी. वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्तर पर अरबपतियों की संपत्ति में 1% की वार्षिक वृद्धि हुई है, जो 2015 और 2020 के बीच 10% की दर से कम है. चीन में अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट आई है. चीनी अरबपतियों की संपत्ति 2020 के अपने शिखर 2.1 ट्रिलियन डॉलर से 16% गिर गई है. इसका सबसे बड़ा कारण है कि चीन की शी जिनपिंग सरकार व्यवसायों के पीछे पड़ गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago