होम / बिजनेस / दुनिया में यूनिकॉर्न की संख्‍या में भारत ने रचा नया इतिहास

दुनिया में यूनिकॉर्न की संख्‍या में भारत ने रचा नया इतिहास

भारतीय सह-संस्थापकों ने 70 यूनिकॉर्न भारत के बाहर शुरू किए गए थे, इनमें अमेरिका में (64), यूके में 2 और जर्मनी, सिंगापुर, इंडोनेशिया और मैक्सिको में प्रत्येक में 1 Startup शुरू किया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां बड़ी संख्‍या में Startup काम कर रहे हैं. हालात ये हैं कि हम मौजूदा समय में दुनिया के तीसरे ऐसे देश हैं जहां सबसे ज्‍यादा Startup काम कर रहे हैं. अब Startup से जुड़ी एक रिपोर्ट और सामने आई है जो बताती है कि भारत में यूनिकॉर्न की संख्‍या में भी इजाफा हुआ है. भारत यूनिकॉर्न की संख्‍या में तीसरे नंबर आ चुका है. भारत में 68 यूनिकॉर्न हैं. इन नंबरों के साथ भारत दुनिया की सूची में तीसरे नंबर पर आ चुका है. 

क्‍या कहती है रिपोर्ट 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हुरुन के ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2023 के अनुसार, भारत में यूनिकॉर्न और गज़ेल की संख्या सबसे अधिक है. भारत में Startup के लिए बने बेहतर माहौल और उनके काम करने के लिए पैदा हुई स्थितियों के कारण आज देश में 68 नए यूनिकॉर्न बन चुके हैं. इसी के साथ भारत दुनिया की सूची में तीसरे नंबर पर है. जो केवल अमेरिका के 666 यूनिकॉर्न और चीन के 316 के बाद तीसरे स्थान पर है. हालांकि दुनिया के टॉप 10 Startup में कोई भी भारतीय Startup शामिल नहीं है.

आखिर कौन हैं टॉप यूनिकॉर्न 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के 68 नए यूनिकॉर्न में पिछले एक साल में 14 नए Startup जुड़ें हैं. ये बढ़ोतरी प्री कोविड के बाद से हुई है और ये 47 प्रतिशत है. अगर ये देखें कि आखिर कौन टॉप के यूनिकॉर्न हैं तो इनमें ऑनलाइन एजुकेटर BYJU’S है, जिसकी कीमत 22 बिलियन डॉलर है, इसके बाद फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 हैं, दोनों का मूल्य 8 बिलियन डॉलर है. BYJU’S भी शीर्ष 10 यूनिकॉर्न्स में से एक था, जिसने प्री-कोविड के बाद से वैल्यूएशन में सबसे अधिक वृद्धि देखी.

भारत में सबसे ज्‍यादा हैं गजेल  
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हुरुन की रिपोर्ट कहती है कि गजेल 2000 के दशक में वित्त पोषित Startup है, जिसकी कीमत $ 500 मिलियन से अधिक है, लेकिन ये अभी तक सूचीबद्ध नहीं है, और 3 साल के भीतर इनके यूनिकॉर्न बनने की संभावना है.  हुरुन ग्लोबल 500 दुनिया के 500 सबसे मूल्यवान नॉन स्‍टेट कंट्रोल्‍ड व्यवसायों की सूची है. रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन और भारत में गजेल और यूनिकॉर्न का प्रतिशत अधिक है, जो अगले 5 वर्षों के दौरान हुरुन ग्लोबल 500 के उच्च प्रतिशत में परिवर्तित होने की संभावना है. इसी तरह, फ़्रांस, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में जिनका प्रतिशत कम है और संभावना ये भी है कि हुरुन ग्लोबल 500 की सूची में ये जगह खो सकते हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

14 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

13 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

11 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

12 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

19 hours ago