✕

होम / बिजनेस / दावोस में लहराया भारत परचम, 20 लाख करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता हासिल की

दावोस में लहराया भारत परचम, 20 लाख करोड़ रुपये की निवेश प्रतिबद्धता हासिल की

जिनमें डेटा सेंटर, हरित ऊर्जा और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों पर ध्यान केंद्रित किया गया. इस निवेश से लगभग 50,000 नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हाल ही में स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की 5 दिवसीय सालाना बैठक खत्म हुई. इस दौरान भारत ने ग्लोबल उद्यमियों से 20 लाख करोड़ रूपये से ज्यादा की निवेश प्रतिबद्धताएं प्राप्त करने में सफल रहा जिसमें अकेले महाराष्ट्र की तकरीबन 80 प्रतिशत हिस्सेदारी रही है. इस आंकडें को देखकर इस फोरम में मौजूद दुनिया के बाकी 130 देश भी काफी हैरान रह गए.

किसी भी देश के लिए निवेश का इतना बड़ा आंकड़ा काफी कम ही देखने के लिए मिलता है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 5 केंद्रीय मंत्रियों और 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित अब तक के सबसे बड़े भारतीय प्रतिनिधिमंडल का इस मीटिंग में नेतृत्व किया.

सभी मंत्री टीम इंडिया में देखे गए

अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि विश्वास और टैलेंट दुनिया को भारत की ओर आकर्षित करने वाले सबसे बड़े कारकों में से एक हैं. सभी राज्यों और केंद्र सरकार के विभागों ने पहली बार दावोस मीटिंग में 2 भारत मंडपों में जगह शेयर की. इसके अलावा पहली बार राज्य और केंद्रीय मंत्रियों ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. करीब 6 दलों से आए मंत्रियों ने 1 एकीकृत टीम इंडिया का चेहरा पेश किया.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि हम अपने ग्लोबल जियो पॉलिटिकल और जियो इकोनॉमिकल वातावरण में दावोस में एक अहम मोड़ पर है. दुनिया के सामने आने वाले परेशानियों और सभी मुद्दों के बाद भारत एक बहुत ही भरोसेमंद देश के रूप में उभरा है और यहां लोकतंत्र आज भी जिंदा है. उन्होंने कहा कि हमने दुनिया को ये साफ तौर पर दिखा दिया है कि हर हालात में, ये वो देश है जो शांति, सबकी ग्रोथ और समावेशी विकास में विश्वास करता है.

ग्लोबल कंपनियों के साथ पार्टनरशिप

भारत में हिंदुस्तान यूनिलीवर के रूप में एक्टिव कंपनी यूनिलीवर ने तेलंगाना में 2 नई मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित करने की योजना का ऐलान किया. कई और ग्लोबल कंपनियों ने भारतीय कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की संभावनाएं खोजी है, जिनका प्रतिनिधित्व भारत के 100 से भी ज्यादा मुख्य कार्यपालक अधिकारियों यानी सीईओ और बाकी टॉप लीडर्स ने किया है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की अगली सालाना बैठक 19 से 23 फरवरी 2026 में दावोस में ही होने वाली है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

8 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

9 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

5 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

5 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

9 hours ago