✕

होम / बिजनेस / वित्त मंत्री के बिहार-आंध्र प्रेम से INDIA नाराज, इस महत्वपूर्ण मीटिंग का किया बहिष्कार

वित्त मंत्री के बिहार-आंध्र प्रेम से INDIA नाराज, इस महत्वपूर्ण मीटिंग का किया बहिष्कार

विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया' आम बजट में गैर-भाजपा शासित राज्यों की अनदेखी से काफी नाराज है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश और बिहार पर सबसे ज्यादा प्यार लुटाया. मोदी सरकार जिन दो प्रमुख सहयोगियों के कंधों पर खड़ी है, वो इन्हीं प्रदेशों से हैं. तेलुगू  देशम पार्टी (TDP) चीफ चंद्रबाबू नायडू और जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रमुख नीतीश कुमार. इसलिए बजट में इन्हें खुश करने के प्रावधान लाजमी थे. हालांकि, यह उम्मीद बिल्कुल नहीं थी कि वित्त मंत्री अधिकांश दूसरे राज्यों, खासकर विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों की अनदेखी करेंगी. फाइनेंस मिनिस्टर की इसी अनदेखी से ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दल नाराज हैं. इतना ही नहीं, 'INDIA;' के मुख्यमंत्रियों द्वारा नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने का ऐलान भी किया गया है.

आज होगा प्रदर्शन
‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों ने नीति आयोग की बैठक से दूरी बनाने का निर्णय लिया है. इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री बतौर सदस्य शामिल होते हैं. नीति आयोग की बैठक 27 जुलाई को होनी है. विपक्षी दलों की आज बजट के विरोध में संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन की भी योजना है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीति आयोग की बैठक का बहिष्कार करने वालों में कम से कम चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हैं, जिनमें से 3 कांग्रेस शासित राज्यों से हैं. बता दें कि INDIA गठबंधन यानी इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के एक प्रमुख घटक द्रमुक के चीफ और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पहले ही बैठक के बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं.

ये अधिक नाराज
बजट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में आम बजट पर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित कई दलों के नेता मौजूद रहे. इस दौरान सभी ने आम बजट में गैर-भाजपा शासित राज्यों से अनदेखी का आरोप लगाया.  बजट में खासतौर पर परिलनाडु़, पश्चिम बंगाल और पंजाब को नजरअंदाज किए जाने को लेकर नाराजगी है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के सांसदों ने तो बजट भाषण के दौरान ही विरोध दर्ज करा दिया था. आज सभी विपक्षी दल संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन करेंगे . 

बिहार-आंध्र को क्या मिला ?
निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बिहार के लिए 26 हजार करोड़ रुपए और आंध्र प्रदेश राज्य में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए 15 हजार करोड़ रुपए देने की घोषणा की. बजट में बिहार में बक्सर-भागलपुर और पटना-पूर्णिया ये दो नए एक्सप्रेसवे बनाने के साथ ही गंगा नदी पर दो नए पुल बनाने का भी ऐलान किया गया है. आने वाले समय में राजगीर में सप्तऋषि कॉरिडोर बनेगा. वित्त मंत्री ने कहा है कि बिहार में नए एयरपोर्ट्स बनाए जाएंगे, जो विदेशी पर्यटकों को बिहार के तरफ आकर्षित करने का काम करेगा. इसके अलावा सरकार का फोकस नालंदा को पर्यटन स्थल के तौर पर डेवलप करने पर होगा. इतना ही नहीं सरकार ने गया को औद्योगिक केंद्र बनाने की भी बात कही है. साथ में सरकार बोधगया, राजगीर, वैशाली और दरभंगा में सड़क संपर्क परियोजनाओं का भी विकास करेगी. इसी तरह , उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे के लिए धन मुहैया कराया जाएगा.  सरकार की प्राथमिकता पोलावरम सिंचाई परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करने की है. इससे देश की खाद्य सुरक्षा में मदद मिलेगी.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

21 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

21 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

22 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

16 hours ago