✕

होम / बिजनेस / भारत ने हासिल की ये उपलब्धि, इस स्‍टॉक मार्केट से निकला आगे 

भारत ने हासिल की ये उपलब्धि, इस स्‍टॉक मार्केट से निकला आगे 

भारत जिस देश के स्‍टॉक मार्केट से शेयरों की वैल्‍यू के आधार पर आगे निकला है उस पर कोविड 19 के प्रतिबंधों का बड़ा असर पड़ा है. यही नहीं उस बाजार में नई कंपनियों की लिस्टिंग नहीं हो रही है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार में मौजूद शेयरों की कीमत के आधार पर सोमवार को भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली. भारत का इक्विटी बाजार दुनिया का सबसे बड़ा चौथा बाजार बन गया है. अब तक चौथी पोजीशन हांगकांग के पास थी. सोमवार को भारत के बाजार की कीमत 4.33 ट्रिलियन तक जा पहुंची जबकि हांगकांग की पोजीशन पर नजर डालें तो वो 4.29 ट्रिलियन पर रही. गौरतलब है कि पिछले 4 सालों में भारत के स्‍टॉक बाजार में बड़ा इजाफा हुआ है. 

दिसंबर में पाई थी ये उपलब्धि 
भारत के स्‍टॉक बाजार ने हाल ही में दिसंबर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. भारत के स्‍टॉक मार्केट में मौजूद स्‍टॉक की वैल्‍यू 4 ट्रिलियन के आंकड़े तक पहुंच गई थी. भारत ने ये उपलब्धि 5 दिसंबर को हासिल की थी. ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट में भारत को चौथे स्‍थान पर दिखाया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में स्‍टॉक बाजार के तेजी से आगे बढ़ने की सभी स्थितियां मौजूद हैं. जानकार ये भी बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में ये और तेजी से आगे बढ़ेगा. 

हांगकांग के बाजार के पिछड़ने की ये है वजह 
दरअसल हांगकांग के बाजार कि पिछड़ने की जो वजह बताई जा रही है उसमें चीन में पैदा हुई परिस्थितियों को ज्‍यादा जिम्‍मेदार बताया जा रहा है. जानकारों का मानना है कि चीन के पश्चिम के साथ संबंधों में जो तनाव आया है उसने हांगकांग के बाजार को सबसे ज्‍यादा प्रभावित किया है. यही नहीं चीन ने कोविड 19 को लेकर जिस तरह के प्रतिबंधों को लगाया है उसने भी कंपनियों के नतीजों पर बुरी तरह असर डाला है. इससे शेयर बाजार में उनकी स्थिति पर असर पड़ा है. 2021 वो वर्ष रहा है जिसमें चीन और हांगकांग के शेयर बाजार अपने पीक पर थे. लेकिन उसके बाद पैदा हुई परिस्थितियों ने दोनों बाजारों को 6 ट्रिलियन से ज्‍यादा का नुकसान पहुंचाया है. हांगकांग के शेयर बाजार में नई कंपनियों की लिस्टिंग काफी कम हो रही है. इसने बाजार के चक्र को बुरी तरह प्रभावित किया है. 

भारत के आगे बढ़ने की ये है वजह 
वहीं अगर भारत के आगे बढ़ने की वजह पर नजर डालें तो अकेले 2023 में विदेशी फंडों ने देश के स्‍टॉक मार्केट में 21 अरब डॉलर से ज्‍यादा का निवेश किया है. इस निवेश के कारण बीएसई और एसएंडपी में तेजी देखने को मिल रही है. भारत के बाजार को लेकर जानकारों का यहां तक मानना है कि आने वाले दिनों में भी स्‍टॉक मार्केट में तेजी बनी रहेगी. 

ये भी पढ़ें: Sony के साथ मर्जर नहीं होने पर Zee वाले Punit Goenka बोले, भगवान का इशारा!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

15 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago