✕

होम / बिजनेस / Veg खाने की बढ़ रही डिमांड, इन शहर से मिल रहे सबसे ज्यादा वेज ऑर्डर, Swiggy ने किया खुलासा

Veg खाने की बढ़ रही डिमांड, इन शहर से मिल रहे सबसे ज्यादा वेज ऑर्डर, Swiggy ने किया खुलासा

Swiggy के अनुसार देशवासियों का जायका बदल रहा है. देश भर में सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले 10 व्यंजनों में से 6 अब शाकाहारी (Vegetarian) कैटेगरी के हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन फूड डिलीवरी की शुरुआत के बाद से रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. नौकरी या पढ़ाई के चलते घर से दूर रहने वालों के लिए तो ये सर्विस किसी तोहफे से कम नहीं है. वहीं, देश के लोगों का अब जायका भी बदलने लगा है, लोग अब शाकाहारी (Vegetarian) खाना ज्यादा ऑर्डर कर रहे हैं. आपको बता दें, इस बात का खुलासा फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी (Swiggy) ने अपने हालिया ऑर्डर विश्लेषण के आधार पर किया. तो आइए जानते हैं स्विगी की इस रिपोर्ट में और क्या खास है?

नाश्ते में 90 प्रतिशत ऑर्डर वेज 
स्विगी के अनुसार देशवासियों का जायका अब बदल रहा है. ज्यादातर ऑर्डर अब शाकाहारी (Vegetarian) कैटेगरी के मिल रहे हैं. देश भर में सबसे ज़्यादा ऑर्डर किए जाने वाले 10 व्यंजनों में से 6 शाकाहारी हैं. नाश्ते के 90 प्रतिशत से ज्यादा ऑर्डर भी वेज होते हैं, जिसमें लोग मसाला डोसा, वड़ा, इडली और पोंगल सबसे ज़्यादा मंगाते हैं. वहीं मार्गेरिटा पिज्जा सबसे लोकप्रिय स्नैक के रूप में सामने आया है.

बिरयानी की जगह मसाला डोसा हुआ लोगों का फेवरेट
पिछले कुछ सालों से लोगों की पसंदीदा डिश बिरयानी हुआ करती थी, लेकिन अब बिरयानी की जगह फूड लवर्स को डोसा पसंद आने लगा है. स्विगी की एक रिपोर्ट के अनुसार शाकाहारी फूड में भी लोग सबसे ज्यादा साउथ इंडियन खाना पसंद कर रहे हैं. इसमें मसाला डोसा उनका फेवरेट है. इसे नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने और रात के डिनर में भी शामिल किया जा रहा है. वहीं, कुछ लोग पनीर बटर मसाला और प्लेन डोसा भी ऑर्डर कर रहे हैं. इसके अलावा मार्गेरिटा पिज्जा और पाव भाजी भी खाने के दूसरे पसंदीदा विकल्प हैं.

इन तीन शहरों में सबसे ज्यादा शाकाहारी ऑर्डर की डिमांड
स्विगी के अनुसार बेंगलुरु से सबसे ज्यादा शाकाहारी खाने के ऑर्डर आ रहे हैं. करीब हर 3 शाकाहारी ऑर्डर में से 1 बेंगलुरु से होता है. मसाला डोसा, पनीर बिरयानी और पनीर बटर मसाला यहां के स्थानीय लोगों की पहली पसंद है. वहीं, मुंबई में दाल खिचड़ी, मार्गेरिटा पिज्जा और पाव भाजी की मांग है. हैदराबाद वालों को मसाला डोसा और इडली बहुत पसंद है. ऐसे में बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई ये टॉप 3 ऐसे शहर हैं जहां शाकाहारी खाने की मांग ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें-पूर्व उपराष्ट्रपति Kamala Harris का पूर्व राष्ट्रपति से मुकाबला, अमेरिका में रचने जा रहा इतिहास
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago