✕

होम / बिजनेस / अजब MP में गजब कारनामा, स्टूडेंट को ही थमा दिया 46 करोड़ का टैक्स नोटिस

अजब MP में गजब कारनामा, स्टूडेंट को ही थमा दिया 46 करोड़ का टैक्स नोटिस

मध्‍य प्रदेश के इस युवा को इनकम टैक्‍स ने 46 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्‍शन को लेकर नोटिस भेजा है. अब युवा ने इस मामले में पुलिस में शिकायत कर दी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

‘एमपी गजब है’ ये कहावत यहां आए दिन इसलिए चरितार्थ होती रहती है क्‍योंकि यहां मामले ही ऐसे आते रहते हैं. अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है. ग्‍वालियर के रहने वाले एक कॉलेज स्‍टूडेंट को इनकम टैक्‍स विभाग ने 46 करोड़ रुपये का नोटिस जारी कर दिया है. जब लड़के ने इस मामले की जानकारी की तो पता चला कि मुंबई की एक कंपनी उसके पैन कार्ड का इस्‍तेमाल कर रही है, अब इस मामले में स्‍टूडेंट ने कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
ग्‍वालियर के रहने वाले 20 साल के प्रमोद कुमार दंदोतिया को 46 करोड़ रुपये के इस लेन देन के बारे में तब पता चला जब उन्‍हें इनकम टैक्‍स का नोटिस मिला. इस नोटिस में बताया गया था कि एक कंपनी उनके पैन कार्ड का इस्‍तेमाल कर रही है जो दिल्‍ली और मुंबई में 2021 में काम कर रही थी. लेकिन प्रमोद को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि उनके पैन कार्ड का इस्‍तेमाल गलत तरीके से हो रहा है. इनकम टैक्‍स का नोटिस मिलने के बाद उन्‍होंने इस बारे में आगे की कार्रवाई की है. 

उन्‍होंने कंपनी के खिलाफ पुलिस में की शिकायत 
इस पूरे मामले के सामने आने के बाद प्रमोद ने इनकम टैक्‍स विभाग में इसकी शिकायत लेकिन वहां से कोई हल नहीं निकला. इसके बाद उन्‍होंने पुलिस सुप्रीटेंडेंट के ऑफिस में जब इसकी शिकायत करने के बाद अब उस पर जांच की जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल सुप्रीटेंडेंट शियास के एम ने कहा है कि उनके ऑफिस को ऐसी शिकायत मिली है, जिसकी वो जांच कर रहे हैं. 

पैन कार्ड के दुरुपयोग की ऐसे करें जांच 
इन दिनों होने वाले ऑनलाइन फ्राड के बीच हम सभी को अक्‍सर अपने दस्‍तावेज के गलत इस्‍तेमाल की जांच करते रहनी चाहिए. पैन कार्ड एक अहम दस्‍तावेज है ऐसे में अगर आप इससे होने वाले ट्रांजैक्‍शन की जानकारी चाहते हैं तो आप आईटी विभाग की वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. इसके लिए आपको https://incometax .intelene tglobal.com/pan/pan.asp पर जाकर अपनी डिटेल दर्ज करने के साथ ही यह भी बताना होता है कि आप किस तरह की शिकायत दर्ज करना चाहते हैं. इसके बाद पूछी गई दूसरी जानकारियां भरकर रिसिप्‍ट भरने के बाद उसे सबमिट कर दें. 

ये भी पढ़ें: अब इलेक्‍टोरल बॉन्‍ड को लेकर सामने आई ये जानकारी, जिसे रद्द कर चुका है सुप्रीम कोर्ट

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

7 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

7 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

10 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

8 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

13 hours ago