होम / बिजनेस / IncomTax विभाग ने इतने हजार करोड़ देकर भरी LIC की झोली, कई सालों का था बकाया 

IncomTax विभाग ने इतने हजार करोड़ देकर भरी LIC की झोली, कई सालों का था बकाया 

आयकर विभाग की ओर से अभी पूरा भुगतान नहीं किया गया है, अभी 3 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा का भुगतान बाकी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आयकर विभाग की ओर से LIC को उसका सालों से अटका भुगतान अदा कर दिया गया है. एलआईसी को इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से 25 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा का रिफंड क्लियर कर दिया गया है. अभी विभाग की ओर से पूरे अमाउंट के ऑर्डर इश्‍यू नहीं किए गए हैं. एलआईसी का ये रिफंड पिछले कई सालों से पेंडिंग था जिसकी वो आयकर विभाग से मांग कर रहा था. 

इन असेसमेंट वर्ष  का किया गया है भुगतान 
आयकर विभाग की ओर से मौजूदा समय में 2012-13, 2013-14, 2014-15, 2016-17, 2017-18, 2018-19 और 2019-20 का रिफंड लौटाया है.  इन सभी सालों का रिफंड 21740.77 करोड़ रुपये है. जबकि आयकर विभाग की ओर से कुल रिफंड 25464. 46 करोड़ रुपये का है. आयकर विभाग को 3,723.69 रुपये का और भुगतान करना है. 

इस भुगतान का शेयर बाजार पर पड़ा ये असर 
वहीं पिछले कुछ समय में एलआईसी के शेयर की स्थिति का आंकलन करें तो उसकी स्थिति बेहतर बनी हुई है. हालांकि शनिवार को शेयर में 1.53 प्रतिशत गिरावट देखने को मिली. कंपनी का शेयर शनिवार को 1039.90 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. पिछले 5 दिनों में शेयर के भाव में 7 प्रतिशत तक का करेक्‍शन हुआ है. हालांकि पिछले 6 महीने में शेयर को 60 प्रतिशत और एक महीने में 17 प्रतिशत तक का फायदा हुआ है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि पीएम मोदी ने भी हाल ही में संसद सत्र के दौरान एलआईसी के शेयर की बेहतर स्थिति को लेकर अपनी बात कही थी. 

बेहतर हो रहा है डॉयरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन 
आयकर विभाग को डॉयरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन के जरिए बीते लंबे समय से अच्‍छी आय प्राप्‍त हो रही है. विभाग की आय पर नजर डालें तो इस साल में अब तक 15.60 लाख करोड़ रुपये का कलेक्‍शन हो चुका है. विभाग की ये आय पिछले साल से 20 प्रतिशत से ज्‍यादा है. आयकर विभाग की ओर से 2023-24 के लिए टैक्‍स कलेक्‍शन का जो अनुमान आयकर विभाग ने लगाया है अब तक उसका 80 प्रतिशत से ज्‍यादा हिस्‍सा उसे मिल चुका है. आयकर विभाग को इस साल 10 फरवरी तक जो डॉयरेक्‍ट टैक्‍स कलेक्‍शन में 17 फीसदी के इजाफे के साथ 18.38 लाख करोड़ रुपये मिल चुके हैं.  

ये भी पढ़ें: अनंत अंबानी की प्री वेडिंग में दिखेगा PM मोदी के लोकल फॉर वोकल का जलवा, ये है तोहफा
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

15 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

15 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

14 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

10 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

12 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

13 hours ago