होम / बिजनेस / Share Bazar: इन Stocks में निवेश से करें मार्च की शुरुआत, मिल रहे हैं तेजी के संकेत

Share Bazar: इन Stocks में निवेश से करें मार्च की शुरुआत, मिल रहे हैं तेजी के संकेत

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. मंगलवार को भी बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में गिरावट का दौर मंगलवार को भी जारी रहा. इस दौरान BSE सेंसेक्स 326.23 अंक गिरकर 4 माह के निचले स्तर 58,962.12 पॉइंट्स पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्ट भी 88.75 अंक लुढ़ककर 17,303.95 अंक के लेवल पर आ गया. हालांकि, अडानी समूह के लिए मंगलवार कुछ हद तक शुभ रहा. Adani Enterprises का शेयर 14.90% उछाल के साथ बंद हुआ. इसके अलावा, भी कुछ अन्य कंपनियों के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. आज की अगर बात करें, बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बने रहने की उम्मीद है.

इनमें हैं तेजी के संकेत
मूमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission), सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank), फेडरल बैंक (Federal Bank), आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital) और हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (Hindustan Construction Company) के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. वहीं, तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks), टीवीएस मोटर (TVS Motor) और ट्रेंट (Trent) के शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है.

ऐसा रहा पिछला प्रदर्शन 
अडानी ट्रांसमिशन कल करीब 5% की गिरावट के साथ 642.90 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले एक महीने में अडानी समूह का ये शेयर 62.70% लुढ़क चुका है. इसका 52 वीक का हाई लेवल 4,236.75 रुपए है. सिटी यूनियन बैंक का शेयर मंगलवार को 2.59% की बढ़त के साथ 138.50 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों से इसमें तेजी का रुख है, इस दौरान ये 2.40% ऊपर चढ़ा है. फेडरल बैंक कल मामूली गिरावट के साथ 128.60 के लेवल पर आ गया था. हालांकि, बीते 5 दिनों में इसने 1.46% का उछाल दर्ज किया है. आदित्य बिड़ला कैपिटल और हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर भी मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुए. आज इन सभी शेयरों में तेजी आने की उम्मीद है.

इनमें भी आ सकती है तेजी
इनके अलावा, आज Tata Power, Vodafone Idea, Zydus Lifesciences, Adani Enterprises और Delhivery के शेयरों में भी तेजी आ सकती है. अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में मंगलवार को 14% से अधिक तेजी आई थी. इसकी सहयोगी कंपनी Mundra Aluminium को ओडिशा के कुत्रुमाली बाक्साइट ब्लॉक के लिए प्रीफर्ड बिडर घोषित किया गया है. जिसका असर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. वहीं, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को गुजरात में एक प्रोजेक्ट मिला है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत में डेटा सेंटर क्षमता विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहली छमाही में 59% बढ़ी नई क्षमता: रिपोर्ट

हाइपरस्केलर और क्लाउड कंपनियों की बढ़ती मांग से जनवरी-जून 2026 के दौरान 258 मेगावाट आईटी क्षमता जुड़ी. देश की कुल परिचालन डेटा सेंटर क्षमता बढ़कर 1.8 गीगावाट आईटी पहुंची.

1 day ago

महंगे कच्चे तेल का बढ़ा असर, पहली तिमाही में भारत का ऑयल इंपोर्ट बिल 61% उछला

कम मात्रा में कच्चा तेल खरीदने के बावजूद भारत का आयात बिल तेजी से बढ़ा. अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में तेल की ऊंची कीमतों का असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है.

1 day ago

FCNR स्कीम से बढ़ा विदेशी पूंजी प्रवाह, 42 दिन में भारतीय बैंकों में जमा हुए 17 अरब डॉलर

NRI निवेशकों ने FCNR-B जमा में दिखाई मजबूत दिलचस्पी. RBI की स्वैप सुविधा के तहत कुल 20.7 अरब डॉलर जुटे, विशेषज्ञों ने आगे और तेज पूंजी प्रवाह की जताई उम्मीद.

1 day ago

बजाज ऑटो का मुनाफा 46% उछला, रिकॉर्ड एक्सपोर्ट और घरेलू मांग से पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन

जून तिमाही में राजस्व 65% बढ़कर ₹21,689 करोड़ पहुंचा. घरेलू और निर्यात बाजार में रिकॉर्ड बिक्री से कंपनी ने बनाया नया कीर्तिमान, विशेषज्ञों ने आगे भी सकारात्मक रुख जताया.

1 day ago

ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ा निवा बूपा, साइना-मीराबाई के साथ लॉन्च किया 'सेटबैक से कमबैक तक' अभियान

इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों और आम लोगों की उन प्रेरक कहानियों को सामने लाना है, जिन्होंने बीमारी, चोट या अन्य स्वास्थ्य चुनौतियों से उबरकर दमदार वापसी की.

1 day ago


बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

8 hours ago

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

2 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

5 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

6 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

6 hours ago