होम / बिजनेस / कोविड के बाद इन सेक्टर्स में हो रही है लोगों की ऑफिस में वापसी, इनमें अभी भी WFH लोकप्रिय

कोविड के बाद इन सेक्टर्स में हो रही है लोगों की ऑफिस में वापसी, इनमें अभी भी WFH लोकप्रिय

कोविड-19 के केसों में गिरावट के बाद एक बार फिर से कई सेक्टर्स में लोगों ने ऑफिस जाने को प्राथमिकता दे दी है. वहीं ऐसे भी सेक्टर्स हैं जहां पर लोग अभी भी वर्क फ्रॉर्म होम को तरजीह दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः कोविड-19 के केसों में गिरावट के बाद एक बार फिर से कई सेक्टर्स में लोगों ने ऑफिस जाने को प्राथमिकता दे दी है. वहीं ऐसे भी सेक्टर्स हैं जहां पर लोग अभी भी वर्क फ्रॉर्म होम को तरजीह दे रहे हैं. जिन सेक्टर्स में लोग ऑफिस में आकर काम करने को तरजीह दे रहे हैं उनमें टेलीकॉम और कंसल्टिंग प्रमुख है. हालांकि आईटी सेक्टर के कर्मचारी अभी भी घर से काम करने को ज्यादा मुफीद समझ रहे हैं. Colliers और Awfis द्वारा किए गए एक सर्वे में यह बात सामने आई है. 

34 फीसदी कंपनियों में ऑफिस आए कर्मचारी

सर्वे के अनुसार फरवरी में कोविड-19 की तीसरी लहर कम होने लगी थी, लोगों ने ऑफिस आकर काम करने की इच्छा जाहिर कर दी. जून 2022 तक लगभग 34 फीसदी कंपनियों के कर्मचारियों ने ऑफिस आकर के फिर से काम करना शुरू कर दिया है. इन कंपनियों में पहले घर से ही काम चल रहा था. 

41 फीसदी कंपनियों में कम लौटे कर्मचारी

दिलचस्प बात यह है कि लगभग 41 फीसदी कंपनियों ने कहा कि उनके केवल 25 फीसदी कर्मचारी ही ऑफिस में काम करने के लिए लौटे हैं. सर्वे के अनुसार टेलीकॉम और कंसल्टिंग सेक्टर में कार्यालय में वापसी की दर 100 फीसदी तक रही है जो कि सबसे अधिक है, जबकि आईटी कंपनियों में कार्यालय में वापसी की 0-25 फीसदी दर रही जो सबसे कम रही. 

ऑफिस स्पेस की भी बढ़ गई डिमांड

कोलियर्स इंडिया के सीईओ रमेश नायर ने बताया कि कर्मचारियों के ऑफिस वापस लौटने से किराये पर संचालित हो रहे ऑफिस स्पेस की डिमांड में भी इजाफा हो गया है. जनवरी से जून के बीच लगभग 3.5 मिलियन वर्गफुट स्पेस किराये पर कंपनियों ने लिया. यह देश के शीर्ष 6 शहरों में लगभग तीन-चौथाई हिस्सा है. 

सर्वे में शामिल हुए ये लोग
 
सर्वे में आईटी/आईटीईएस, बीएफएसआई, इंजीनियरिंग और विनिर्माण जैसे सेक्टर्स में काम कर रही कंपनियों के संस्थापकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, सीओओ और सीएचआरओ में फैले सी-सूट के अधिकारियों से कुल 150 प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुईं। इनकी कंपनी का आकार 1-500 कर्मचारियों की श्रेणी से लेकर 10,000 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों तक का था. 

सर्वे में बताया गया कि लगभग 74% कंपनियों के वितरित कार्यक्षेत्र को अपनाने की संभावना है, जबकि 53% व्यवसायी घर और कार्यालय से काम करना पसंद करते हैं. वहीं लगभग 49% व्यवसायियों द्वारा वितरित कार्यक्षेत्र को सक्षम करने के लिए फ्लेक्स केंद्रों को अपनाने की संभावना है, इसके बाद मेट्रो और गैर-मेट्रो शहरों में अपने स्वयं के कार्यालय स्थापित करने की संभावना है.

VIDEO: क्या है गोल्ड का घेवर? जानिए इसे बनाने वाले ने क्या बताई एक पीस की कीमत

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

11 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

11 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

11 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

12 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

5 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

9 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

6 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

12 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

11 hours ago