✕

होम / बिजनेस / महंगाई में Jio के बाद अब Airtel ने बढ़ाया टैरिफ, रिचार्ज के लिए देना होगा इतना ज्‍यादा 

महंगाई में Jio के बाद अब Airtel ने बढ़ाया टैरिफ, रिचार्ज के लिए देना होगा इतना ज्‍यादा 

सबसे विशेष बात ये है कि एयरटेल ने जियो के टैरिफ में इजाफा किए जाने के बाद अपने दामों को बढ़ाया है. मौजूदा समय में भारत में प्रति व्‍यक्ति खपत दुनिया में सबसे कम है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुपर महंगाई के इस दौर में जब खाने पीने के सामान से लेकर दूसरे सामानों पर महंगाई का साया छाया हुआ हो ऐसे में अब मोबाइल पर बात करना भी महंगा होने जा रहा है. जियो के बाद अब उसकी प्रतिस्‍पर्धी कंपनियों ने भी टैरिफ के दामों में इजाफा कर दिया है. एयरटेल ने  अपने टैरिफ में 10 से 21 प्रतिशत तक का इजाफा कर दिया है. इससे पहले जियो भी टैरिफ में इजाफा कर चुका है. 

अब कितना ज्‍यादा देना होगा पैसा? 
सुनील भारती के मालिकाना हक वाली एयरटेल की ओर से कहा गया है कि बढ़े हुए दाम 3 जुलाई से लागू हो जाएंगे. कंपनी की ओर से ये भी जानकारी दी गई है कि एंट्री लेवल प्‍लान के लिए प्रति दिन की हाइक 70 पैसा प्रति दिन हुई है. अगर आप एयरटेल का अनलिमिटेड का वाला कॉल प्‍लान लेते हैं तो उसके लिए पहले जहां आप 179 रुपये देते थे वहीं अब आपको 199 रुपये देने होंगे. इसी तरह अगर आप 455 रुपये वाला प्‍लान लेते हैं तो उसके लिए आपको 599 रुपये तक चुकाने होंगे. इसी तरह 1799 रुपये वाले प्‍लान के लिए 1999 रुपये तक चुकाने होंगे. भारती एयरटेल की ओर से कहा गया है कि एक स्‍वस्‍थ टेलीकॉम बिजनेस के लिए एवरेज प्रति यूजर खर्चा 300 रुपये तक होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Jio ने ग्राहकों की बढ़ाई टेंशन, महंगा किया मोबाइल रिचार्ज, इस दिन से लागू होंने नए प्लान

जियो ने किया था इतना इजाफा
एयरटेल से पहले गुरुवार को जियो ने भी नए टैरिफ प्लान की घोषणा की थी. जियो ने 28 दिनों के वैलिडिटी वाले मंथली प्लान के लिए जहां पहले 155 रुपये देने पड़ रहे था अब 189 रुपये देने होंगे और इस प्लान पर 2 जीबी डेटा मिलेगा. 28 दिनों के वैलिडिटी वाले 209 रुपये प्लान के लिए 249 रुपये देने गोंगे जिसपर 1 जीडी डेटा मिलेगा. 239 रुपये वाले प्लान के लिए 299 रुपये 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन, 299 रुपये वाले प्लान के लिए 2.5 जीबी डेटा प्रति दिन के साथ 349 रुपये का भुगतान करना होगा. 28 दिनों वाले 349 रुपये के प्लान जिसपर 2.5 जीबी प्रति दिन डेटा मिल रहा था उसके लिए 399 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि 399 रुपये वाले प्लान के लिए 449 रुपये का भुगतान करना होगा जिसपर 3 जीबी डेटा मिलेगा. कंपनी ने अपने पोस्‍टपेड प्‍लान में भी इजाफा कर दिया है. 

एयरटेल ने खरीदे हैं सबसे ज्‍यादा स्‍पेक्‍ट्रम 
एयरटेल और दूसरी कंपनियों की ओर से टैरिफ में हुए इस इजाफे का ऐलान तब किया गया है जब 27 जून को स्‍पेक्‍ट्रम का एलोकेशन हुआ है. इस स्‍पेक्‍ट्रम एलोकेशन में सबसे ज्‍यादा खरीददारी एयरटेल ने की है. एयरटेल ने 97 MHz स्‍पेक्‍ट्रम के लिए 6856 करोड़ रुपये चुकाए हैं जबकि रिलायंस ने 14.4MHz स्‍पेक्‍ट्रम के लिए 973 करोड़ रुपये चुकाए हैं. इसी तरह वोडाफोन आईडिया ने 50 MHz स्‍पेक्‍ट्रम के लिए 3510 करोड़ रुपये चुकाए हैं. पिछले कुछ सालों में भारत के टेलीकॉम बाजार का ARPU दुनिया में सबसे कम भारत मे है.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 minute ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

1 minute ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

3 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

4 hours ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

4 hours ago