होम / बिजनेस / ₹228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से फिर पूछताछ, सीबीआई ने कई घंटे किए सवाल

₹228 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी के बेटे अनमोल से फिर पूछताछ, सीबीआई ने कई घंटे किए सवाल

इस मामले में सीबीआई ने 9 दिसंबर 2025 को जय अनमोल अंबानी के मुंबई स्थित आवास पर तलाशी अभियान भी चलाया था. एजेंसी ने उनके खिलाफ और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ₹228 करोड़ के कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से लगातार दूसरे दिन पूछताछ की. अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में उनसे करीब पांच घंटे तक सवाल-जवाब किए गए. यह मामला रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेडड (RHFL) और यूनियन बैंक से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है.

पांच घंटे तक चली पूछताछ

अधिकारियों के मुताबिक, पूर्व में रिलायंस होम फाइनेंस के निदेशक रह चुके जय अनमोल अंबानी से शनिवार को दूसरी बार पूछताछ की गई. उन्हें इस कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में सीबीआई मुख्यालय में तलब किया गया था. इस केस में कंपनी के पूर्व सीईओ और पूर्णकालिक निदेशक रविंद्र सुधाकर सहित अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. फिलहाल कंपनी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

2025 में घर पर हुई थी सीबीआई की छापेमारी

इस मामले में सीबीआई ने 9 दिसंबर 2025 को जय अनमोल अंबानी के मुंबई स्थित आवास पर तलाशी अभियान भी चलाया था. एजेंसी ने उनके खिलाफ और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने के बाद यह कार्रवाई की थी. जांच एजेंसी ने अदालत से सर्च वारंट प्राप्त करने के बाद मुंबई में RHFL के दो दफ्तरों और संबंधित लोगों के घरों पर छापेमारी की थी.

बैंक की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

सीबीआई ने यह मामला यूनियन बैंक (पूर्व में Andhra Bank) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया है. बैंक ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने लिए गए कर्ज का भुगतान नहीं किया, जिसके कारण यह खाता वर्ष 2019 में नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NPA) बन गया.

₹228 करोड़ के नुकसान का आरोप

सीबीआई के अनुसार, रिलायंस होम फाइनेंस, उसके प्रमोटरों, निदेशकों और कुछ अज्ञात बैंक अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है. एजेंसी का कहना है कि इन कथित अनियमितताओं के कारण बैंक को लगभग ₹228.06 करोड़ का नुकसान हुआ.

कई बैंकों और संस्थानों से लिया गया था कर्ज

जांच एजेंसी के अनुसार, RHFL ने 18 बैंकों, वित्तीय संस्थानों, नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों (NBFCs) और कॉरपोरेट संस्थाओं से कुल लगभग ₹5,572.35 करोड़ का कर्ज लिया था. इनमें Union Bank of India भी शामिल है. सीबीआई का कहना है कि सभी बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कथित धोखाधड़ी के आरोपों की व्यापक जांच की जा रही है.

2019 में NPA और 2024 में फ्रॉड घोषित हुआ खाता

सीबीआई के अनुसार, रिलायंस होम फाइनेंस का खाता 30 सितंबर 2019 को NPA घोषित किया गया था. इसके बाद यूनियन बैंक ने 10 अक्टूबर 2024 को इसे धोखाधड़ी (फ्रॉड) की श्रेणी में डाल दिया. फिलहाल एजेंसी पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

17 hours ago

भारत लॉन्च करेगा ₹1,000 करोड़ का पहला ब्लू बॉन्ड, समुद्री और जल परियोजनाओं को मिलेगा फंड

सागरमाला फाइनेंस कॉरपोरेशन अगले सप्ताह कर सकता है देश के पहले ब्लू बॉन्ड का इश्यू, पोर्ट कनेक्टिविटी, जहाज निर्माण और तटीय बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं को मिल सकता है वित्त

17 hours ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

18 hours ago

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

20 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

21 hours ago


बड़ी खबरें

गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेत, आज सुस्त रह सकता है बाजार; क्रूड में नरमी से मिलेगी राहत

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 329.91 अंक यानी 0.44 फीसदी गिरकर 74,529.08 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 85.30 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 23,329.00 पर रहा.

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

1 hour ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

1 hour ago

AIF निवेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार ₹7 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

जून 2026 तक AIF में कुल निवेश ₹7.1 लाख करोड़ पहुंचा, सालाना आधार पर निवेश प्रतिबद्धता 23.6% बढ़ी; रियल एस्टेट में पहली बार गिरावट

18 hours ago

भारत, ईयू समेत 7 देशों ने P4M पहल शुरू की, संयुक्त राष्ट्र में सुधार पर दिया जोर

भारत, यूरोपीय संघ, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राजील, बारबाडोस और केन्या ने न्यूयॉर्क में शुरू की ‘बहुपक्षवाद के लिए साझेदार’ पहल; अंतरराष्ट्रीय कानून, शांति और समावेशी विकास के लिए सहयोग बढ़ाने का लक्ष्य

17 hours ago