✕

होम / बिजनेस / मई 2025 में उपभोक्ता भावना 1.6 अंक गिरी, नौकरियों को लेकर चिंता बढ़ी : Ipsos

मई 2025 में उपभोक्ता भावना 1.6 अंक गिरी, नौकरियों को लेकर चिंता बढ़ी : Ipsos

Ipsos द्वारा अपने ग्लोबल एडवाइजर ऑनलाइन सर्वे प्लेटफॉर्म और भारत में अपने इंडियाबस प्लेटफॉर्म पर संचालित 30 देशों के मासिक सर्वेक्षण पर आधारित हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

LSEG-Ipsos PCSI इंडिया के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, मई 2025 में भारत में उपभोक्ता भावना में 1.6 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज की गई है. इसके पीछे अमेरिका की ट्रंप सरकार की व्यापार नीतियों, वैश्विक आर्थिक मंदी, युद्ध जैसे वैश्विक कारकों और बड़ी कंपनियों में हो रही नौकरियों में कटौती को जिम्मेदार माना जा रहा है.

हालांकि, इस निराशाजनक स्थिति के बीच एक सकारात्मक संकेत यह है कि नई कर प्रणाली के लागू होने के बाद भारत में व्यक्तिगत वित्त और निवेश को लेकर उपभोक्ता भावना में सुधार देखा गया है. इससे करदाताओं और वेतनभोगियों की आय में बढ़ोतरी हुई है, जिससे बचत और बड़े खर्चों में वृद्धि देखी गई है. भारत में कंपनियों द्वारा दिए गए वेतन वृद्धि ने भी इस सकारात्मक बदलाव में योगदान दिया है.

राष्ट्रीय सूचकांक में भारत तीसरे स्थान पर
कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत राष्ट्रीय उपभोक्ता भावना सूचकांक में तीसरे स्थान पर बना हुआ है. यह सूचकांक 30 देशों के बीच तुलना के आधार पर तैयार किया गया है.

उप-सूचकांक का मिला-जुला प्रदर्शन

1.आर्थिक अपेक्षाएं उप-सूचकांक में 4.2 प्रतिशत अंकों की गिरावट
2. रोजगार विश्वास उप-सूचकांक में 2.6 प्रतिशत अंकों की गिरावट
3. वर्तमान व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति उप-सूचकांक में 0.1 प्रतिशत अंकों की वृद्धि
4. निवेश माहौल उप-सूचकांक* में 0.4 प्रतिशत अंकों की सुधार

इप्सोस इंडिया के सीईओ अमित आदारकर ने कहा "भारत ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच जबरदस्त लचीलापन दिखाया है. ट्रंप प्रशासन द्वारा व्यापार युद्ध और नौकरियों में कटौती की धमकियों ने वैश्विक बाजारों को अस्थिर किया, वहीं भारत में 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसे सैन्य घटनाक्रमों ने भी बाजारों पर अस्थायी प्रभाव डाला. हालांकि, नई कर नीति और वेतनवृद्धि ने व्यक्तिगत वित्तीय स्थितियों में सुधार लाया है. यह एक विचित्र विरोधाभास है जहां एक ओर कुछ क्षेत्रों में वेतन में वृद्धि हो रही है, वहीं कई कंपनियों में छंटनी देखने को मिल रही है. आगामी मानसून और खाद्य मुद्रास्फीति में कमी से अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है."

30 देशों में भारत की स्थिति
मलेशिया (59.5) इस महीने सबसे ऊंचे राष्ट्रीय सूचकांक स्कोर के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत (56.2) तीसरे स्थान पर है. केवल तीन देशों - तुर्किए (35.0), जापान (34.5), और हंगरी (34.0) का स्कोर 40 से नीचे रहा. पिछले साल की तुलना में 15 देशों में उपभोक्ता भावना में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि केवल 6 देशों में सुधार हुआ है, जिसमें मलेशिया (+12.3) सबसे आगे है. ग्लोबल कंज्यूमर कॉन्फिडेंस इंडेक्स को अब 30 देशों में मापा जा रहा है, जिसमें इस बार आयरलैंड को भी शामिल किया गया है. यह सर्वेक्षण 25 अप्रैल से 9 मई 2025 के बीच 21,000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ किया गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

3 hours ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

6 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago