✕

होम / बिजनेस / FY25 में तीन गुना बढ़ी ठगी की रकम, लोगों को ₹36,014 करोड़ की लगी चपत: RBI

FY25 में तीन गुना बढ़ी ठगी की रकम, लोगों को ₹36,014 करोड़ की लगी चपत: RBI

RBI की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, FY25 में बैंक धोखाधड़ी की घटनाओं की संख्या में 34% की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन धोखाधड़ी की रकम तीन गुना बढ़ गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकिंग क्षेत्र में साइबर और वित्तीय धोखाधड़ी की गंभीरता को एक बार फिर उजागर कर दिया है. दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ताजा वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 (FY25) के दौरान बैंकों से जुड़ी धोखाधड़ी की कुल 23,953 घटनाएं दर्ज की गईं. यह संख्या वित्त वर्ष 2023-24 की तुलना में 34% कम है. हालांकि, इन धोखाधड़ियों में शामिल रकम में भारी इजाफा देखने को मिला और यह ₹36,014 करोड़ तक पहुंच गई, जो लगभग तीन गुना अधिक है. इस रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि बैंकिंग प्रणाली को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी और निगरानी स्तर पर और भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है. आइए इस रिपोर्ट पर विस्तार से एक नजर डालते हैं.

डिजिटल पेमेंट में सबसे अधिक धोखाधड़ी

आरबीआई रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि अधिकतर धोखाधड़ी के मामले डिजिटल भुगतान से जुड़े हुए हैं. भले ही घटनाओं की संख्या में गिरावट आई हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साइबर धोखाधड़ी की गंभीरता लगातार बढ़ रही है, जो बैंकिंग सुरक्षा के लिहाज से एक बड़ा खतरा बना हुआ है.

सरकारी बैंकों में रकम ज्यादा, प्राइवेट बैंकों में केस ज्यादा

आरबीआई के अनुसार, FY25 में प्राइवेट सेक्टर के बैंकों ने सबसे अधिक 14,233 धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए, जो कुल मामलों का 59.4% है. वहीं, सरकारी बैंकों द्वारा दर्ज मामलों की संख्या 6,935 रही, जो 29% है. हालांकि, धोखाधड़ी की रकम के मामले में सरकारी बैंक सबसे आगे रहे. इन बैंकों में ₹25,667 करोड़ की धोखाधड़ी हुई, जो कुल राशि का 71.3% है. इसके मुकाबले प्राइवेट बैंकों में ₹10,088 करोड़ की धोखाधड़ी सामने आई.

पिछले सालों के मामलों का फिर से वर्गीकरण भी कारण

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया है कि FY25 में धोखाधड़ी की रकम में बढ़ोतरी का एक अहम कारण पुराने मामलों का पुनः वर्गीकरण है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के 27 मार्च, 2023 के आदेश के बाद 122 मामलों को दोबारा जांच कर धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किया गया. इनमें ₹18,674 करोड़ की राशि शामिल थी, जिसे चालू वित्त वर्ष के दौरान रिपोर्ट किया गया.

सिर्फ ₹1 लाख और उससे ऊपर की धोखाधड़ी का आंकड़ा

आरबीआई की रिपोर्ट केवल उन्हीं मामलों को शामिल करती है जिनमें ₹1 लाख या उससे अधिक की राशि शामिल होती है. साथ ही, किसी धोखाधड़ी को रिपोर्ट करने का साल, उस घटना के घटित होने के साल से अलग हो सकता है. इसका अर्थ है कि रिपोर्टिंग में समय का अंतर होना आम बात है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

2 days ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

2 days ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

2 days ago


बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

1 hour ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

1 hour ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

4 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

2 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

3 hours ago