होम / बिजनेस / त्योहारी सीजन में महंगा मिलेगा सोना, गोल्ड बैंकों ने भारत के बजाए इन देशों का किया रुख

त्योहारी सीजन में महंगा मिलेगा सोना, गोल्ड बैंकों ने भारत के बजाए इन देशों का किया रुख

भारत में गोल्ड की सप्लाई करने वाले बैंकों को सोना मिल नहीं रहा है और उन्होंने गोल्ड की ज्यादातर सप्लाई को चीन व तुर्किए जैसे अन्य देशों में भेजना शुरू कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः वर्तमान में चल रहे फेस्टिव सीजन या आगामी शादियों के सीजन में सोना खरीदना महंगा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में गोल्ड की सप्लाई करने वाले बैंकों को सोना मिल नहीं रहा है और उन्होंने गोल्ड की ज्यादातर सप्लाई को चीन व तुर्किए जैसे अन्य देशों में भेजना शुरू कर दिया है.

ऐसे में देश में मौजूद तीन गोल्ड बैंक और दो वॉल्ट ऑपरेटर्स के पास मुश्किल से कुछ दिनों का सोना ही पास में है. यह सोने के लिए दुनिया के दूसरे सबसे बड़े बाजार में कमी पैदा कर सकता है और भारतीय खरीदारों को आने वाले  सीजन में आपूर्ति के लिए भारी प्रीमियम का भुगतान करने पर मजबूर कर सकता है. 

इन बैंकों के पास कम हुआ सोना

भारत के प्रमुख सोने के आपूर्तिकर्ता - जिनमें आईसीबीसी स्टैंडर्ड बैंक , जेपी मॉर्गन और स्टैंडर्ड चार्टर्ड शामिल हैं जो आमतौर पर फेस्टिव सीजन से पहले अधिक सोने का आयात करते हैं और इसे अपने वॉल्ट में रखते हैं. लेकिन अब वॉल्ट में 10 फीसदी से कम सोना बचा हुआ है जो उन्होंने एक साल पहले खरीद कर जमा किया था. 

मुंबई के एक वॉल्ट अधिकारी ने कहा, "आदर्श रूप से साल के इस समय के दौरान कुछ टन सोना हमारे पास में होना चाहिए. लेकिन अब हमारे पास केवल कुछ किलो सोना बचा हैं."

अन्य देशों में प्रीमियम बढ़ गया, भारत में घटा

जेपी मॉर्गन, आईसीबीसी और स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.  भारत में, अंतरराष्ट्रीय सोने की कीमत बेंचमार्क पर प्रीमियम पिछले साल इस बार लगभग 4 डॉलर के मुकाबले $ 1- $ 2 प्रति औंस रह गई है.

हैदराबाद के बुलियन मर्चेंट कैप्सगोल्ड के प्रबंध निदेशक चंदा वेंकटेश ने कहा कि प्रीमियम अब गोल्ड के ना आने के कारण तेजी से कम हो गया था, जिसके कारण कुछ भारतीय मर्चेंट्स ने कम-टैरिफ वाले प्लैटिनम मिश्र धातु के रूप में सोना आयात किया, जिससे कुछ को छूट पर सोना भी मिल गया है. 

बैंक वहीं बचेंगे जहां कीमत अधिक मिलेगी

यह शीर्ष उपभोक्ता चीन में पेश किए गए $ 20-45 प्रीमियम के विपरीत है, जो कि COVID से संबंधित लॉकडाउन के बाद जारी की जा रही मांग में मदद करता है और तुर्किए में $ 80, जहां बड़े पैमाने पर मुद्रास्फीति के ज्यादा होने के खिलाफ सोने के आयात में तेजी से वृद्धि हुई है. गोल्ड की आपूर्ति करने वाले एक प्रमुख बैंक के एक अधिकारी ने कहा, "बैंक वहीं बेचेंगे जहां उन्हें अधिक कीमत मिलेगी."

अधिकारी ने कहा, "चीन और तुर्किए में खरीदार अभी बहुत अधिक प्रीमियम का भुगतान कर रहे हैं. जब हम इसे भारतीय बाजार के साथ कंपेयर करते हैं तो इसकी कोई तुलना ही नहीं होती है." सितंबर में भारत का सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में 30% गिरकर 68 टन हो गया, जबकि तुर्की के सोने का आयात 543% बढ़ गया. अगस्त में हांगकांग के माध्यम से चीन का शुद्ध सोने का आयात लगभग 40% उछलकर चार साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया.

इस वक्त भारत में सोना खरीदना सबसे शुभ 

भारतीय अक्टूबर में दशहरा, दिवाली और धनतेरस मनाएंगे, जब सोना खरीदना शुभ माना जाता है. इन त्योहारों के बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाता है, जो भारत में सोने की खरीदारी के सबसे बड़े ड्राइवरों में से एक है. मुंबई के एक बैंक के सर्राफा डीलर ने कहा कि वॉल्ट में मौजूद कम स्टॉक, भारतीय खरीदारों को आपूर्ति सुरक्षित करने के लिए भारी प्रीमियम का भुगतान करने के लिए मजबूर कर सकते हैं.

VIDEO: क्या है SOVA वायरस, कैसे आपके फोन में आता है और क्या हैं बचने के उपाय?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

7 minutes ago

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

1 hour ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

17 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

42 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago