✕

होम / बिजनेस / 2024 में इन Startups ने शेयर बाजार में दिखाया दम, IPO के जरिए जुटाए 29 हजार करोड़ रुपये

2024 में इन Startups ने शेयर बाजार में दिखाया दम, IPO के जरिए जुटाए 29 हजार करोड़ रुपये

भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ बूम का फायदा 2024 में स्टार्टअप्स ने भी जमकर उठाया. इस दौरान करीब 13 स्टार्टअप्स कंपनियों ने आईपीओ लॉन्च किए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय शेयर बाजार में आईपीओ बूम का फायदा 2024 में स्टार्टअप्स ने भी जमकर उठाया. इस दौरान करीब 13 स्टार्टअप्स कंपनियों ने आईपीओ लॉन्च किए. यह संख्या पिछले कई सालों की तुलना में काफी ज्यादा थी. साल 2021 में 10, साल 2022 में 6 और साल 2023 में 6 स्टार्टअप कंपनियों ने आईपीओ लॉन्च किए थे. साल 2024 में 13 स्टार्टअप कंपनियों ने मिलकर 29,247.4 करोड़ रुपये शेयर बाजार से जुटाए हैं. इसमें से 14,672.9 करोड़ रुपये का फ्रैश इश्यू था, जबकि 14,574.5 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल था. 

10 मेनबोर्ड और 3 एसएमई IPO

इन 13 आईपीओ में से 10 मेनबोर्ड और 3 एसएमई आईपीओ थे. आईपीओ में फ्रैश इश्यू के तहत जुटाया पैसा सीधे कंपनी के पास जाता है. वहीं, ओएफएस के तहत जुटाया पैसा सीधे कंपनी के निवेशकों और प्रमोटर्स के पास जाता है. 2024 के स्टार्टअप आईपीओ में टीएसी सिक्योरिटी, यूनिकॉमर्स, मोबिक्विक, टीबीओ टेक, इक्सिगो, ट्रस्ट फिनटेक, फर्स्टक्राई, मेनहुड, औफिस, स्विगी, डिजिट इंश्योरेंस, ब्लैकबक और ओला इलेक्ट्रिक शामिल हैं.

Swiggy की ओर से सबसे बड़ा IPO 

2024 में स्टार्टअप कंपनियों में सबसे बड़ा 11,327.43 करोड़ रुपये का आईपीओ Swiggy की ओर से पेश किया गया था. इसके बाद Ola 6,145.56 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ दूसरे नंबर, फर्स्टक्राई 4,193.73 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ तीसरे नंबर, डिजिट इंश्योरेंस 2,614.65 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ चौथे नंबर और टीबीओ टेक 1,550.81 करोड़ रुपये के आईपीओ के साथ पांचवें नंबर पर था. सभी मेनबोर्ड स्टार्टअप आईपीओ में यूनिकॉमर्स को सबसे ज्यादा 168.39 गुना, मोबिक्विक को 119.38 गुना, औफिस को 108.56 गुना, इक्सिगो को 98.34 गुना और टीबीओ टेक को 86.7 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला था.

TAC Security ने दिया सबसे ज्यादा लिस्टिंग गेन

सभी आईपीओ में टीएसी सिक्योरिटी ने सबसे ज्यादा 173.58 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिया है. इसके बाद यूनिकॉमर्स और मोबिक्विक क्रमश: 117 फीसदी और 57.71 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिया है. इसके अलावा इक्सिगो, ट्रस्ट फिनटेक, फर्स्टक्राई और मेनहुड ने 28 से 50 फीसदी का लिस्टिंग गेन दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago