होम / बिजनेस / अमेरिका से ट्रेड डील का असर, अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल

अमेरिका से ट्रेड डील का असर, अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल

अडानी ग्रुप के शेयरों में आई तेज उछाल यह संकेत देती है कि निवेशक इस डील को लॉन्ग टर्म ग्रोथ के नजरिये से देख रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

अमेरिका के साथ ट्रेड डील के ऐलान के बाद शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिली और इसका सबसे बड़ा फायदा अडानी ग्रुप के शेयरों को मिला. मंगलवार को अडानी ग्रुप की लगभग सभी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में तेज खरीदारी दिखी. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज का कहना है कि अमेरिका द्वारा भारतीय उत्पादों पर टैरिफ में बड़ी कटौती से अडानी ग्रुप को सीधे तौर पर लाभ हो सकता है, इसी उम्मीद में निवेशकों ने इन शेयरों पर दांव लगाया.

अडानी ग्रीन और एंटरप्राइजेज में दो अंकों की तेजी

ट्रेड डील के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में करीब 13 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई. खबर लिखे जाने के दौरान यह शेयर 11.49 प्रतिशत की तेजी के साथ 940.90 रुपये पर कारोबार कर रहा था. वहीं ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 11.58 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,226.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स और अडानी टोटल गैस के शेयरों में 8 प्रतिशत तक की मजबूती देखने को मिली है.

टैरिफ 50 फीसदी से घटकर 18 फीसदी

अमेरिका ने भारतीय सामान पर लगने वाला टैरिफ 50 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है. जेफरीज के मुताबिक यह कटौती उन भारतीय कंपनियों के लिए बड़ी राहत है जिनका कारोबार या विस्तार वैश्विक स्तर पर है. ब्रोकरेज का मानना है कि अडानी ग्रुप की इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी कंपनियां इस बदलाव से सबसे ज्यादा लाभ उठा सकती हैं.

घरेलू ब्रोकरेज भी पॉजिटिव

घरेलू ब्रोकरेज फर्म एंटीक ने भी अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से फायदा पाने वाली कंपनियों की सूची में अडानी पावर और अडानी पोर्ट्स को शामिल किया है. ब्रोकरेज का मानना है कि एक्सपोर्ट और कैपेक्स से जुड़े सेक्टरों में आने वाले समय में मांग बेहतर हो सकती है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच राहत

गौरतलब है कि विदेशी निवेशकों ने पिछले 16 महीनों में भारतीय शेयर बाजार से करीब 34 अरब डॉलर की बिकवाली की है. ऐसे माहौल में अमेरिका के साथ ट्रेड डील और टैरिफ कटौती जैसी खबरें बाजार के लिए सेंटिमेंट बूस्टर का काम कर सकती हैं.

किन सेक्टरों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

जेफरीज के एनालिस्ट महेश नंदुरकर के मुताबिक ट्रेड डील को लेकर निवेशकों की सबसे बड़ी चिंता अब खत्म हो गई है. अमेरिका भारत का सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है और इस समझौते से रियल एस्टेट, टेलीकॉम, ट्रांसपोर्टेशन, फाइनेंशियल सर्विसेज और हेल्थकेयर सेक्टर को फायदा हो सकता है. इसके अलावा कैपिटल गुड्स, आईटी सर्विसेज और पावर यूटिलिटी सेक्टर भी इस डील के बड़े लाभार्थी माने जा रहे हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

18 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

18 hours ago

बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

15 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

14 hours ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

14 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

21 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

18 hours ago