✕

होम / बिजनेस / RBI की पाबंदियों का Paytm पर दिखा असर, चौथी तिमाही में बढ़ गया इतना घाटा

RBI की पाबंदियों का Paytm पर दिखा असर, चौथी तिमाही में बढ़ गया इतना घाटा

पेटीएम ने बुधवार 22 मई को मार्च तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध घाटा करीब साढ़े तीन गुना बढ़कर 550 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऑनलाइन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी पेटीएम ने अपने चौथे तिमाही के नतीजों (Paytm Q4 Results) का ऐलान कर दिया है. कंपनी को बीती तिमाही में जोरदार घाटा हुआ है और उसकी इनकम भी बुरी तरह से गिरी है. कंपनी की ओर से नतीजों का ऐलान करते हुए बताया गया कि फाइनेंशियल ईयर 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसे 550 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 160 करोड़ रुपये के आस-पास था. 

चौथी तिमाही में बढ़ा Paytm का घाटा

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में फिनटेक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का घाटा बढ़कर 550 करोड़ रुपये हो गया है. इससे पिछले साल की समान अवधि में घाटा 167.5 करोड़ रुपये रहा था. पेटीएम ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक कॉरपोरेशन (PPBL) पर भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिबंध के असर से 300-500 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया था. 

Paytm की सालाना कमाई में इजाफा

वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में Paytm की ऑपरेशनल इनकम 2.8 फीसदी घटकर 2267.1 रुपये हो गई. पिछले साल की समान अवधि में यह 2464.6 करोड़ रुपये रही थी. हालांकि पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का घाटा कम होकर 1422.4 करोड़ रुपये हो गया है जो वित्त वर्ष 2022-23 में 1776.5 करोड़ रुपये रहा था. सालाना आधार पर कंपनी का घाटा 19 फीसदी कम हो गया है जो राहत की खबर है. पेटीएम ने आज शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि पेटीएम का सालाना राजस्व करीब 25 फीसदी बढ़कर 9978 करोड़ रुपये हो गया और यह 2022-23 में 7990.3 करोड़ रुपये रहा था.

FSSAI की क्लीन चिट...तो क्या वाकई किसी साजिश की शिकार हुईं हमारी मसाला कंपनियां?

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि हमने मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ (25% तक) दिखाया और मुनाफे की ओर अपना फोकस जारी रखा है. हमारी सहयोगी फर्म PPBL पर कार्रवाई के बावजूद, हमारा EBITDA (ESOP मार्जिन से पहले) 8% तक बढ़ा है. कंपनी ने कहा कि PPBL वॉलेट और दूसरे पेमेंट्स और लोन प्रोडक्ट्स पर रोक के कारण उसे अपने रेवेन्यू और मुनाफे पर निकट भविष्य में वित्तीय असर पड़ने की उम्मीद है. Paytm का दावा है कि उसने अपने मुख्य पेमेंट बिजनेस को PPBL से दूसरे पार्टनर बैंकों को सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दिया है. कंपनी ने कहा कि इस कदम से हमारे बिजनेस मॉडल का जोखिम कम हो गया है और लंबि अवधि में मॉनेटाइजेशन के नए अवसर भी खुल गए हैं.

RBI ने लगाई थी Paytm पर पाबंदियां

RBI ने Paytm की सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर प्रतिबंध लगाया हुआ है, जिसके चलते मार्च तिमाही में इसका मार्जिन पर असर पड़ा. यह कंपनी के मुनाफे में गिरावट का मुख्य वजह रही. प्रतिबंध के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए, पेटीएम ने मार्च तिमाही में अपनी मार्केटिंग गतिविधियों में कमी लाई और यह तिमाही आधार पर 16 फीसदी घटकर 2,691 करोड़ रुपये रहा. हालांकि सालाना आधार पर मार्केटिंग खर्च लगभग सपाट रहा.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

19 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

37 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

51 minutes ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

12 hours ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

15 hours ago

बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

12 hours ago

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

19 minutes ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

51 minutes ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

37 minutes ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

16 hours ago