होम / बिजनेस / ईरान-इजरायल संघर्ष का असर भारत के बासमती निर्यात पर, समंदर में अटके लाखों टन चावल

ईरान-इजरायल संघर्ष का असर भारत के बासमती निर्यात पर, समंदर में अटके लाखों टन चावल

छह लाख टन से अधिक बासमती चावल के फंसने से वित्तीय नुकसान और मूल्य अस्थिरता जैसी परिस्थितियाँ उत्पन्न हो सकती हैं. इसके समाधान के लिए वैश्विक व्यापार मार्ग और युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों पर ध्यान देना आवश्यक है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध ने खाड़ी देशों में व्यापार को पूरी तरह प्रभावित किया है. होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से न केवल क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस की आपूर्ति रुक गई है, बल्कि भारत से खाड़ी देशों को होने वाला बासमती चावल का निर्यात भी बाधित हो गया है. इससे भारतीय निर्यातकों के लिए बड़े पैमाने पर चिंता पैदा हो गई है.

समंदर में फंसे छह लाख टन बासमती

ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विजय सेतिया के अनुसार, भारत से खाड़ी देशों को भेजा जाने वाला चावल का ट्रांजिट समय लगभग 40 दिन का होता है. इसमें भारतीय बंदरगाह पर लगने वाला समय, जहाजों पर रहने का समय और डेस्टिनेशन कंट्री के बंदरगाह पर लगने वाला समय शामिल है. फिलहाल एक्सपोर्ट रोक दिया गया है, लेकिन इससे पहले भेजा गया करीब छह लाख टन बासमती चावल बंदरगाहों, समंदर या डेस्टिनेशन कंट्री के पोर्ट पर अटका हुआ है.

निर्यातकों के नुकसान और उत्पादन का रुख

विजय सेतिया ने बताया कि इस समय अटके भारतीय बासमती चावल का मूल्य पांच से छह हजार करोड़ रुपये के बीच है. इतना बड़ा माल अटक जाने से निर्यातकों ने नए कंशाइनमेंट की पैकिंग और बैगिंग का काम पूरी तरह रोक दिया है. हालात सुधरने पर ही यह काम फिर से शुरू होगा.

भारत से हर साल करीब 60 लाख टन बासमती चावल का निर्यात होता है, जिसमें लगभग 70 फीसदी खाड़ी देशों को जाता है. इसका मतलब है कि करीब 45 लाख टन चावल खाड़ी देशों को भेजा जाता है, जिसमें से छह से सात लाख टन ईरान को निर्यात होता रहा है. ईरान को निर्यात का रिकॉर्ड 14 लाख टन का है. युद्ध के कारण अब खाड़ी देशों को होने वाला निर्यात भी प्रभावित हो सकता है.

पिछले साल का निर्यात और उत्पादन

ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के अनुसार वित्त वर्ष 2024-25 में भारत से कुल 60.65 लाख टन बासमती चावल का निर्यात किया गया, जिसकी वैल्यू रुपये में 50,312 करोड़ और डॉलर में 5.94 अरब थी. भारत में 2024-25 में कुल 15.01 करोड़ टन चावल का उत्पादन हुआ था, जिसमें बासमती चावल का उत्पादन 70 से 75 लाख टन था. चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक खाड़ी देशों को 32 लाख टन से अधिक बासमती चावल का निर्यात किया जा चुका है.

चावल के दामों पर असर

विजय सेतिया का कहना है कि यदि युद्ध लंबा खिंचता है, तो इसका असर जल्द ही भारत में बासमती चावल की कीमतों पर दिख सकता है. फिलहाल दाम गिरने की संभावना है. निर्यातक पैकिंग और शिपमेंट रोककर ‘वेट एंड वॉच’ की स्थिति में हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

33 minutes ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

3 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

4 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

5 hours ago


बड़ी खबरें

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.

33 minutes ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

13 minutes ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

7 hours ago

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

3 hours ago

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

3 hours ago