✕

होम / बिजनेस / भारत की ग्रोथ पर नहीं बदला IMF का अनुमान, 6.5% की रफ्तार से बढ़ेगी इंडियन इकोनॉमी

भारत की ग्रोथ पर नहीं बदला IMF का अनुमान, 6.5% की रफ्तार से बढ़ेगी इंडियन इकोनॉमी

IMF के मुताबिक औद्योगिक गतिविधियों में अपेक्षा से अधिक गिरावट के कारण जीडीपी ग्रोथ में सुस्ती आएगी और और 2026 तक इसके 6.5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की इकोनॉमी को लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने जो कहा है उससे सरकार की टेंशन बढ़ सकती है. IMF का कहना है कि औद्योगिक गतिविधियों में अपेक्षा से अधिक गिरावट के कारण जीडीपी ग्रोथ में सुस्ती आएगी और और 2026 तक इसके 6.5 प्रतिशत पर रहने का अनुमान है. साल 2023 में भारत की वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत थी, जो 2024 में घटकर 6.5 प्रतिशत रह गई. भारत वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव और नीतिगत अनिश्चितताओं के बावजूद, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था का टैग बनाए रखेगा.

क्या कहा IMF ने?

आईएमएफ ने अपनी वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट में कहा, “भारत में, 2025 और 2026 में विकास दर 6.5% रहने का अनुमान है, जैसा कि अक्टूबर में अनुमानित था और संभावित विकास के अनुरूप है.” गौरतलब है कि कुछ रेटिंग एजेंसियों ने भारत की विकास दर के अनुमानों को घटाया है, जब राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का अनुमान है कि चालू वित्‍त वर्ष में अर्थव्यवस्था 6.4% की दर से बढ़ने की उम्मीद है. यह पिछले चार वर्षों में सबसे कम वृद्धि दर है और 2023-24 में दर्ज 8.2% से काफी नीचे है.

आरबीआई पर बढ़ा दबाव

विकास में इस तेज गिरावट ने खपत को बढ़ावा देने के उपाय करने की की आवश्‍यकता को बढा दिया है. कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार मुद्रास्फीति के दबावों से मांग प्रभावित हुई है. इससे भारतीय रिजर्व बैंक पर दरों में कटौती कर विकास को प्रोत्साहित करने का दबाव बढ़ा है. वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता के बीच बजट में विकास को तेज करने के उपायों की घोषणा की उम्मीद है.

वैश्विक विकास दर 2025 और 2026 में 3.3% रहने का अनुमान है, जो ऐतिहासिक (2000–19) औसत 3.7% से कम है. आईएमएफ के अनुसार, 2025 के लिए यह पूर्वानुमान अक्टूबर 2024 के WEO आउटलुक के मुकाबले मोटे तौर पर अपरिवर्तित है, मुख्य रूप से अमेरिका में ऊपर की ओर संशोधन अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में नीचे की ओर संशोधन को संतुलित करता है. रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक महंगाई 2025 में 4.2 फीसदी और 2026 में 3.5 फीसदी तक घटने का अनुमान है. विकसित अर्थव्यवस्थाओं में यह पहले घट सकती है, जबकि उभरती अर्थव्यवस्थाओं में इसे घटने में अधिक समय लगेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

15 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

15 hours ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

9 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

12 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

10 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

11 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

15 hours ago