होम / बिजनेस / Indian Metals की आर्थिक सेहत हुई मजबूत, खुशी में शेयर भी जमकर झूमे

Indian Metals की आर्थिक सेहत हुई मजबूत, खुशी में शेयर भी जमकर झूमे

इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड देश में फेरो क्रोम की एक लीडिंग, पूरी तरह से एकीकृत उत्पादक कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड (IMFA) ने वित्त वर्ष-24 की तीसरी तिमाही (Q3 FY24) के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने पिछले साल के मुकाबले अच्छा-खासा मुनाफा दर्ज किया है. इसके साथ ही IMFA की इनकम भी Q3 FY23 के मुकाबले इस बार ज्यादा रही है. FY23 की तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 10.8 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 107.87 करोड़ रुपए पहुंच गया है. वहीं कंसोलिडेटेड इनकम 624 करोड़ से बढ़कर 685.27 करोड़ रुपए हो गई है.

यहां भी हुआ इजाफा
IMFA के एबिटडा (EBITDA) में भी अच्छी-खासी बढ़त देखने को मिली है. ये बढ़कर 167.87 करोड़ रुपए पर रहा है. इसी तरह, EBITDA मार्जिन बढ़कर 24.50 फीसदी हो गया है. इस तिमाही में कंपनी के एक्सपोर्ट में भी बढ़ोत्तरी हुई है. पिछले साल की तीसरी तिमाही में IMFA का एक्सपोर्ट 577.46 करोड़ रुपए था, जो अब बढ़कर 649.82 करोड़ हो गया है. वहीं, तीसरी तिमाही के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक शुभ्रकांत पांडा ने कहा कि कठिन वैश्विक माहौल के बीच Q3 रिजल्ट उत्साहजनक हैं. उन्होंने आगे कहा कि चीनी अर्थव्यवस्था में नरमी का असर पूरे कमोडिटी स्पेक्ट्रम पर पड़ा है, लेकिन हमें आगे किसी गिरावट की उम्मीद नहीं है. पांडा ने बताया कि हम अपनी विस्तार परियोजना के लिए हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा से जुड़ने पर विचार कर रहे हैं, जिससे हमारे कार्बन फुटप्रिंट में कमी आएगी.

शेयरों में शानदार तेजी
इंडियन मेटल्स एंड फेरो अलॉयज लिमिटेड देश में फेरो क्रोम की एक लीडिंग, पूरी तरह से एकीकृत उत्पादक कंपनी है. इसकी स्थापना 1961 में हुई थी. स्टॉक मार्केट में कंपनी के प्रदर्शन की बात करें, तो कंपनी के शेयरों में आज गजब की तेजी देखने को मिली है. IMFA के शेयर 7.14% की छलांग के साथ 589.90 रुपए पर बंद हुए हैं. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 18.42% का रिटर्न दिया है. जबकि छह महीनों में यह आंकड़ा 63.43% है. इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 621 रुपए है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

7 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

3 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

7 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

6 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

6 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

7 hours ago