✕

होम / बिजनेस / रिलायंस कैपिटल पर IIHL की मुहर लगकर ही रहेगी, खाते में ट्रांसफर किए 2750 करोड़!

रिलायंस कैपिटल पर IIHL की मुहर लगकर ही रहेगी, खाते में ट्रांसफर किए 2750 करोड़!

खबर है कि इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स ने NCLT के निर्देश पर 2750 करोड़ रुपए निर्धारित एस्क्रो खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स (IIHL) ने अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) को अपना बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. बीच में खबर आई थी कि IIHL को फंडिंग में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, अब खबर है कि IIHL ने  2750 करोड़ रुपए निर्धारित खाते में ट्रांसफर कर दिए हैं. इसके साथ ही कंपनी ने एक बाइंडिंग टर्म शीट भी उपलब्ध कराई है, जिसमें ट्रांजैक्शन की फंडिंग के लिए लोन का पूरा विवरण है.

कयासों पर लगा विराम
इस खबर के साथ ही उन कयासों पर पूर्ण विराम लग गया है, जिसमें डील पर संकट के बादल मंडराने की बातें कही जा रही थीं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने हिंदुजा ग्रुप की कंपनी आईआईएचएल को  2750 करोड़ एक निर्धारित एस्क्रो खाते में ट्रांसफर करने का निर्देश दिया था, जिस पर कंपनी ने अमल कर दिया है. 

चेतावनी के बाद एक्शन 
एनसीएलटी ने IIHL को 10 अगस्त तक समाधान योजना को लागू करने और 2750 करोड़ रिलायंस कैपिटल के लेंडर्स की समिति (CoC) द्वारा डिजाइन एस्क्रो खाते में जमा करने को कहा था. इससे पहले रिलायंस कैपिटल के लेंडर्स ने आईआईएचएल को चेतावनी भी दी थी. कर्जदाताओं ने बाकायदा पत्र लिखकर कहा था कि यदि जलदी से जलदी 2750 करोड़ का भुगतान नहीं किया गया था तो इसके प्रतिकूल परिणाम होंगे. वहीं, IIHL ने तर्क दिया था कि उसके पास एस्क्रो खाते का विवरण नहीं था, इस वजह से उसने पैसा अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया था.  

2021 में भंग हुआ था बोर्ड
अनिल अंबानी की यह कंपनी कर्ज के बोझ में दबी हुई है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने नवंबर 2021 में रिलायंस कैपिटल के बोर्ड को भंग करके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को हटा दिया था. नवंबर 2019 में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कर्ज में डूबी कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी थी. इस कंपनी को अपना बनाने के लिए IIHL ने 9861 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, जिसे पिछले साल जून में अधिकांश लेनदारों की मंजूरी मिल गई थी. 

जारी नहीं किया रिजल्ट 
रिलायंस कैपिटल की बात करें, तो कंपनी अपने ग्राहकों को फाइनेंस से जुड़ी करीब 20 सेवाएं देती है. कंपनी लाइफ इंश्योरेंस, जनरल इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस से जुड़ी सर्विसेज के साथ ही होम लोन, कमर्शियल लोन, इक्विटी और कमोडिटी ब्रोकिंग जैसे सेक्टर में भी सेवाएं दे रही है. रिलायंस कैपिटल ने दिसंबर 2018 के बाद अपना कोई फाइनेंशियल रिजल्ट जारी नहीं किया है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

2 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

4 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

3 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

5 hours ago

चार हफ्तों में 51.1 अरब डॉलर घटा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर से भारी गिरावट

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है. 2 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भंडार 12.752 अरब डॉलर घटकर 734.606 अरब डॉलर रह गया. पिछले चार सप्ताह में इसमें कुल 51.1 अरब डॉलर की कमी आई है. इस दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियों और सोने के भंडार के मूल्य में भी गिरावट आई है.

8 hours ago