होम / बिजनेस / श्रीलंका घूमने की कर रहे हैं तैयारी तो सरकार की इस योजना का लीजिए फायदा
श्रीलंका घूमने की कर रहे हैं तैयारी तो सरकार की इस योजना का लीजिए फायदा
वहां की सरकार ने अपने देश में रेवेन्यू बढ़ाने के मकसद से ये कदम उठाया है. सरकार को लगता है कि इस कदम से ज्यादा पर्यटक आएंगे और उनका रेवेन्यू कलेक्शन ज्यादा होगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
किसी भी देश की जीडीपी को समर्थ बनाने में वहां के पर्यटन का अहम योगदान होता है. श्रीलंका की माली हालत को सुधारने में जुटी वहां की सरकार ने अब पर्यटन के जरिए रेवेन्यू बढ़ाने के लिए एक स्कीम लॉन्च की है. सरकार ने पांच देशों के लिए टूरिस्ट वीजा को फ्री कर दिया है. इन देशों में भारत, चीन रूस, थाईलैंड, मलेशिया जापान इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं. सरकार ने ये स्कीम पायलट प्रोजेक्ट के तहत मार्च 2024 तक जारी की है.
सरकार की ओर से क्या दी गई है जानकारी?
श्रीलंका सरकार के विदेश मंत्री ने इसे लेकर ट्वीट के जरिए एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, सरकार ने 31 मार्च 2024 तक पायलट प्रोजेक्ट के तहत भारत, चीन, थाइलैंड, मलेशिया, जापान, इंडोनेशिया जैसे देशों के लिए फ्री वीजा की शुरुआत की है. श्रीलंका सरकार की ओर से ये कदम तब उठाया गया है जब कुछ दिन पहले उनकी ओर ये कहा गया था कि कैबिनेट में इसे लेकर एक प्रस्ताव आया है. इस प्रस्ताव में पांच देशों के लिए ये सुविधा लॉन्च करने की बात कही गई थी.
श्रीलंका सरकार की ओर से इतना रखा गया है लक्ष्य
श्रीलंका सरकार का मानना है कि इस कदम के बाद उनके देश में पर्यटकों की संख्या 50 लाख तक पहुंच सकती है. सरकार ने ये भी कहा है कि मुफ्त वीजा से और ई टिकटिंग प्रणाली से वीजा लेने में खर्च होने वाले समय की बचत हो सकेगी. चीन ने जिन 20 देशों में पर्यटकों की यात्रा की घोषणा की है, उनमें श्रीलंका भी शामिल है. अकेला श्रीलंका ही ऐसा देश नहीं है जो पर्यटकों के लिए यात्रा की घोषणा कर रहा है, चीन ने भी ऐसे 20 देशों की सूची जारी की है, जिनमें श्रीलंका शामिल है.
भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका सरकार का कहना है कि भारत तेजी से उभरती हुई अर्थव्यवस्था है. भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बड़ रही है.भारत तेजी से ग्रो कर रहा है, और उसके ग्रो करने का रास्ता बेहद महत्वपूर्ण है. उसकी ग्रोथ के साथ पूरा क्षेत्र तेजी से ग्रो करेगा.
टैग्स