✕

होम / बिजनेस / डिजिटल कंटेट बनाकर सामाजिक क्षेत्रों में कर रहे काम, तो आप भी जीत सकते हैं ये अवॉर्ड 

डिजिटल कंटेट बनाकर सामाजिक क्षेत्रों में कर रहे काम, तो आप भी जीत सकते हैं ये अवॉर्ड 

ये अवॉर्ड पहली बार दिए जा रहे हैं, ये अवॉर्ड 20 कैटेगिरी में दिए जा रहे हैं, जिसमें सभी क्षेत्रों में काम करने वाले डिजिटल क्रिएटर शामिल हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप भी किसी तरह का डिजिटल कंटेट बना रहे हैं, क्‍या आप अपने कंटेट से किसी क्षेत्र विशेष में काम कर रहे हैं, अगर ऐसा है तो केन्‍द्र सरकार देश में पहली बार डिजिटल कंटेट क्रिएट करने को वाले युवाओं को अवॅार्ड देने जा रही है. खुद पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस डिजिटल कंटेट अवॉर्ड को लेकर जानकारी दी है. इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन खुल चुके हैं. अगर आप भी डिजिटल कंटेट के किएशन से जुड़े हैं तो आप भी इस अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन कर सकते हैं. 

पीएम मोदी ने ट्वीट में कही क्‍या बात? 
पीएम मोदी ने  इस मामले को लेकर ट्वीट करते हुए कहा‍, इस अवॉर्ड का मकसद हमारे निर्माता समुदाय के लिए एक शानदार अवसर और  पूरे भारत में उनकी असाधारण प्रतिभा पर प्रकाश डालना है.  चाहे वे नए परिवर्तन को लेकर काम कर रहे हों, प्रेरणा दे रहे हों या परिवर्तन की अलख जगा रहे हों, हम अपनी युवा शक्ति का जश्न मनाना चाहते हैं. 

आखिर किन कैटेगिरी में दिया जाएगा ये अवॉर्ड? 
ये अवॉर्ड 20 कैटेगिरी में दिया जाना है. उसमें सर्वश्रेष्ठ कहानीकार पुरस्कार, द डिसरप्टर ऑफ द ईयर, वर्ष का सेलिब्रिटी निर्माता,ग्रीन चैंपियन पुरस्कार,सामाजिक परिवर्तन के लिए सर्वश्रेष्ठ रचनाकार,सबसे प्रभावशाली कृषि निर्माता, वर्ष का सांस्कृतिक राजदूत, अंतर्राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ यात्रा निर्माता पुरस्कार, स्वच्छता राजदूत पुरस्कार,न्यू इंडिया चैंपियन अवार्ड,  टेक क्रिएटर अवार्ड, हेरिटेज फैशन आइकॉन अवार्ड, सर्वाधिक रचनात्मक निर्माता (पुरुष और महिला), खाद्य श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता, शिक्षा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रचनाकार,गेमिंग श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ निर्माता,सर्वश्रेष्ठ माइक्रो क्रिएटर, सर्वश्रेष्ठ नैनो निर्माता, सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य और फिटनेस निर्माता जैसी कैटेगिरी शामिल हैं. 

कैसे होगा चयन? 
अवॉर्ड के लिए चयन का आधार दो स्‍तर पर रखा गया है. इसमें पहला आधार ज्‍यूरी के माध्‍यम से सलेक्‍शन का है जबकि दूसरा जनता के द्वारा मतदान किए जाने का है. चयन प्रक्रिया में नामांकन चरण, नामांकन की स्क्रीनिंग, उसके बाद सोशल वोटिंग और जूरी की समीक्षा का कार्यक्रम शामिल है. विजेताओं की घोषणा जूरी और जनता के वोटों के संयोजन के आधार पर की जाएगी. साथ ही इस अवॉर्ड शो का मकसद नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड का उद्देश्य अधिक समावेशी, सहभागी और सशक्त समाज के निर्माण में डिजिटल मीडिया की परिवर्तनकारी क्षमता को प्रेरित करना, पहचानना और जश्न मनाना है. इसका उद्देश्य सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले डिजिटल रचनाकारों को मान्यता और दृश्यता प्रदान करना, सहयोग और नेटवर्किंग के अवसरों को बढ़ावा देना और नए रचनाकारों को अधिक से अधिक भलाई के लिए अपने प्लेटफार्मों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है.

ये भी पढ़ें: EX-RBI गवर्नर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के दूसरे कार्यकाल को लेकर क्‍यों कही ये बात?
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

2 hours ago

भारत में 5 साल में 50 स्टोर खोलेगा Carrefour, दिल्ली-मुंबई पर भी नजर

कंपनी ने एनसीआर से विस्तार की शुरुआत की है और दिल्ली-मुंबई समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी संभावनाएं तलाश रही है. विस्तार के लिए नए स्टोर खोलने के साथ अधिग्रहण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

2 hours ago

हरीश भट ने ट्रेंट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, 2014 से थे बोर्ड में शामिल

ट्रेंट ने 18 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के जरिए भट के इस्तीफे की सूचना दी.

3 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

5 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

5 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

2 hours ago

मोटोरोला में अभिषेक चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में संभालेंगे मोटोथिंग्स और सर्विस मोनेटाइजेशन

लेनोवो की कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी में अभिषेक चंद्रा को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए मोटोथिंग्स, सर्विस मोनेटाइजेशन और नए कारोबारी अवसरों के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने लिंक्डइन पर नई भूमिका की जानकारी साझा की.

2 hours ago

अपने भीतर के बच्चे को खोए बिना बड़े होना

लेखक विक्रम चन्दीरमानी के अनुसार, बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और खुशी का असाधारण गुण होता है. वयस्क होने के सफर में कहीं न कहीं हम अक्सर इनमें से कुछ खूबियां खो देते हैं. शायद अब समय आ गया है कि हम उन्हें फिर से खोजें.

3 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

5 hours ago