✕

होम / बिजनेस / अगर आप भी ढूंढ रहे हैं बंपर कमाई का मौका, तो आने वाले हैं ये 7 IPO, जानें पूरी डिटेल

अगर आप भी ढूंढ रहे हैं बंपर कमाई का मौका, तो आने वाले हैं ये 7 IPO, जानें पूरी डिटेल

शेयर बाजार में दिसंबर की शुरुआत मुनाफेदार हो सकती है. बाजार नियामक सेबी ने 7 कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने सात कंपनियों को IPO के जरिए से लगभग 12,000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है. इन कंपनियों में ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाली इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, ईकॉम एक्सप्रेस और स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस शामिल हैं.सेबी के अनुसार, इन सात कंपनियों के नाम - ईकॉम एक्सप्रेस, स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस, ट्रूअल्ट बायोएनर्जी, इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट, कैरारो इंडिया, कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम और वेंटिव हॉस्पिटैलिटी हैं.

इन IPO को SEBI की मिली मंजूरी

IGI आईपीओ- ब्लैकस्टोन के स्वामित्व वाली इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (IGI) ने 22 अगस्त को SEBI के पास आईपीओ कागजात दाखिल किए थे. कंपनी का इरादा 4000 करोड़ रुपये जुटाने का है. इस आईपीओ के तहत 1250 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी होंगे. इसके अलावा, 2750 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी. IGI लैब में तैयार होने वाले और नेचुरल डायमंड को ग्लोबल सर्टिफिकेशन इश्यू करती है.

Ecom Express आईपीओ- ईकॉम एक्सप्रेस आईपीओ के माध्यम से 2600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है, इसने 15 अगस्त को सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स दाखिल किए थे. कंपनी में वारबर्ग पिंकस, पार्टनर्स ग्रुप और ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट का निवेश है. इस आईपीओ के तहत 1,284.5 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 1315.5 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जाएगी.

Smartworks Coworking Spaces आईपीओ- स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस ने आईपीओ के जरिए फंड जुटाने के लिए 14 अगस्त को ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था. इस आईपीओ के तहत 550 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, मौजूदा इक्विटी शेयरधारकों द्वारा 67.59 लाख शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जाएगी, इसका मुकाबला ऑफिस स्पेस सॉल्यूशंस के साथ होगा. कंपनी की उपस्थिति 13 शहरों (बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, गुरुग्राम, मुंबई, नोएडा और चेन्नई सहित) में है, जिसमें 41 केंद्र शामिल हैं.

TruAlt Bioenergy आईपीओ- भारत के सबसे बड़े बायो फ्यूल उत्पादकों में से एक टूअल्ट बायोएनर्जी ने आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने के लिए 16 अगस्त को कागजात दाखिल किए थे. इसके आईपीओ में 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे. वहीं, इसमें प्रमोटर ध्रक्षयानी संगमेश निरानी और संगमेश रुद्रप्पा निरानी द्वारा 36 लाख शेयरों का OFS शामिल है.

Carraro India आईपीओ- इटली के कैरारो ग्रुप के स्वामित्व वाली कैरारो इंडिया भी आईपीओ के माध्यम से धन जुटाने की योजना बना रही है. इसने 23 अगस्त को रेगुलेटर के पास कागजात दाखिल किया था. एग्रीकल्चरल ट्रैक्टर्स और कंस्ट्रक्शन व्हीकल के लिए एक्सल और ट्रांसमिशन सिस्टम बनाने वाली कंपनी कैरारो इंडिया IPO के जरिए 1811.65 करोड़ रुपये जुटाएगी. इस आईपीओ में प्रमोटर कैरारो इंटरनेशनल एसई द्वारा OFS के जरिए शेयरों की बिक्री की जाएगी. वहीं, इसमें फ्रेश इश्यू जारी नहीं होंगे, जिसका मतलब है कि आईपीओ से होने वाली पूरी आय सेलिंग शेयरहोल्डर्स को जाएगी.

Concord Enviro System आईपीओ- कॉनकॉर्ड एनवायरो सिस्टम्स ने 27 अगस्त को सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया था. इस आईपीओ में 192.3 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 51.94 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री OFS के जरिए की जाएगी. वाटर और वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली इस कंपनी में एएफ होल्डिंग्स निवेशक है, जिसके पास 39.07 फीसदी हिस्सेदारी है. यह 47.4 लाख इक्विटी शेयर OFS के जरिए बेचेगी. वहीं, शेष 4.54 लाख शेयर गोयल फैमिली द्वारा बेचे जाएंगे. मुंबई स्थित इस कंपनी में प्रमोटर गोयल फैमिली की 60.93 फीसदी हिस्सेदारी है.

Ventive Hospitality आईपीओ- पुणे स्थित वेंटिव हॉस्पिटेलिटी, पंचशील रियल्टी और ब्लैकस्टोन के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है. कंपनी पब्लिक इश्यू के माध्यम से 2000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है. इसने 10 सितंबर को सेबी के पास अपने आईपीओ के लिए कागजात दाखिल किए थे. यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू पर बेस्ड है, इसकी सभी हॉस्पिटेलिटी एसेट्स मैरियट, हिल्टन, माइनर और एटमॉस्फियर सहित ग्लोबल ऑपरेटरों द्वारा संचालित की जाती हैं. इसके पोर्टफोलियो में भारत और मालदीव में 11 ऑपरेशनल हॉस्पिटेलिटी एसेट्स शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

1 hour ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

3 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

3 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

4 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें