होम / बिजनेस / क्‍या आपको भी मिलती है कम Salary, तो इस साल बंपर होने वाला है इजाफा 

क्‍या आपको भी मिलती है कम Salary, तो इस साल बंपर होने वाला है इजाफा 

सर्वे में लगभग सभी अहम सेक्‍टरों के बारे में बताया गया है इसमें कई सेक्‍टर ऐसे हैं जहां 10 प्रतिशत तक हाइक मिल सकता है जबकि आईटी में 7.80 प्रतिशत हाइक मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नौकरी करने वाले लोगों को दो खुशखबरियों का बेसब्री से इंतजार रहता है. इनमें पहला ये है कि वित्‍त मंत्री अपने बजट में इनकम टैक्‍स में कितनी छूट देती हैं और दूसरा ये है कि आपकी कंपनी कितनी सैलरी बढ़ाने वाला है. इस बार इनकम टैक्‍स का ऐलान तो बाद में होगा लेकिन कई एजेंसियों के सर्वे के हवाले से खबर आई है कि इस साल भारत के नौकरीपेशाओं को कंपनी बड़ा इंक्रीमेंट देने की तैयारी कर रही है. सर्वे तो यहां तक कह रहे हैं कि ये इंक्रीमेंट दुनिया में सबसे ज्‍यादा होने जा रहा है. Korn Ferry के India Compensation Survey में कहा गया है कि भारतीय कंपनियां 9 प्रतिशत से ज्‍यादा इंक्रीमेंट देने की तैयारी कर रही हैं. 

क्‍या कहता है सर्वे? 
Korn Ferry का India Compensation Survey कहता है कि भारत में इस साल कंपनियां अपने प्रतिभाशाली कर्मचारियों को साथ बनाए रखने को लेकर उन्‍हें 9.7 प्रतिशत तक सैलरी हाइक दे सकती हैं. जबकि कंपनियों ने पिछले साल 9.5 प्रतिशत सैलरी हाइक दिया था. सर्वे दुनिया के कई दूसरे देशों में होने वाले सर्वे के बारे में भी बता रहा है. जो भारत के आस पास भी नहीं है. सर्वे कहता है कि वियतनाम में 6.7 प्रतिशत हाइक मिल सकता है, जबकि इंडोनेशिया में 6.5 प्रतिशत सैलरी हाइक मिल सकता है. जापान में 2.5 प्रतिशत सैलरी हाइक मिलेगा जो कि सबसे कम है. 

क्‍या बोले कंपनी के रीजनल मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर? 
Korn Ferry के रीजनल मैनेजिंग डॉयरेक्‍टर ने कहा कि ग्‍लोबल इकोनॉमी में भारत की स्थिति मजबूत है. उन्‍होंने कहा कि एक ओर जहां दुनिया के कई देश स्‍लोडाउन देख रहे हैं जबकि भारत की जीडीपी की ग्रोथ तेज बनी रहेगी. भारतीय कंपनियां अच्‍छी ग्रोथ कर रही हैं जबकि क्रिटिकल टेलेंट की कमी बनी हुई है. 

किस सेक्‍टर में मिलेगा कितना हाइक 
अगर सैलरी हाइक को लेकर सर्वे एजेंसी की रिपोर्ट पर नजर डालें तो उसमें दिखता है कि किस सेक्‍टर को कितना हाइक मिलने वाला है. इसमें कई ऐसे सेक्‍टर भी हैं जहां 10 प्रतिशत तक हाइक मिलने वाला है. इनमें फाइनेंशियल सर्विसेज, GCC और Product cos, Retail, Chemicle, industrial Goods जैसे सेक्‍टर शामिल हैं. इसी तरह से Automotive में 9.70 प्रतिशत,  Construction में 9.60 प्रतिशत, Oil And Gas में 9.50 प्रतिशत, life Sciences में 9.50 प्रतिशत, Consumer Goods में 8.70 प्रतिशत मिल सकता है. सबसे कम सैलरी हाइक आईटी सेक्‍टर में मिलने की उम्‍मीद है. यहां 7.80 प्रतिशत हाइक मिलने की उम्‍मीद है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

22 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

23 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

19 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

23 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

22 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

22 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

23 hours ago