✕

होम / बिजनेस / अगर आप भी करते हैं इस तरह की ट्रेडिंग तो हो जाइए सावधान, RBI ने जारी की चेतावनी

अगर आप भी करते हैं इस तरह की ट्रेडिंग तो हो जाइए सावधान, RBI ने जारी की चेतावनी

RBI ने 75 अवैध ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में 13 नाम और जोड़े हैं और बताया है कि ये प्लेटफॉर्म्स फर्जी हैं, अवैध हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट और बचें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी फॉरेक्स ट्रेडिंग करते हैं तो कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म हैं, जिनसे सावधान रहना होगा. केंद्रीय बैंक RBI ने इसे लेकर एक सूची तैयार की है जिसमें अब 13 नाम और जोड़े गए हैं. अनऑथराइज्ड फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्मों की अलर्ट लिस्ट में 13 नए नाम जुड़े हैं और अब इस सूची में 88 नाम हो गए हैं. जो नए नए नाम जोड़े गए हैं, उनमें टीडीएफएक्स, रेंजर कैपिटल, इनेफेक्स, यॉर्करएफएक्स, ग्रोलाइन, थिंक मार्केट्स इत्यादि हैं. इन एंटिटीज को अब से विदेशी मुद्रा के व्यापार के लिए न तो अनुमति दी जाएगी और न ही ये आरबीआई के 2018 के निर्देशों के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफार्मों का संचालन कर सकेंगी.

अलर्ट लिस्ट में जोड़े 13 और नाम

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अनधिकृत विदेशी मुद्रा कारोबारी मंचों की चेतावनी सूची (Alert List) को संशोधित करते हुए टीडीएफएक्स और इनेफेक्स सहित 13 और इकाइयों को इसमें जोड़ा. इस बदलाव के साथ सूची में शामिल इकाइयों की कुल संख्या 88 हो गई है. चेतावनी सूची में उन इकाइयों के नाम शामिल हैं, जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 (फेमा) के तहत विदेशी मुद्रा में सौदा करने के लिए अधिकृत नहीं हैं. इसके अलावा वे इलेक्ट्रॉनिक कारोबार मंच (रिजर्व बैंक) निर्देश, 2018 के तहत विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए ऐसे मंच संचालित करने के लिए अधिकृत नहीं हैं.

RBI Alert List में नहीं है नाम तो भी न रहें बेफिक्र

अलर्ट लिस्ट में उन संस्थाओं/प्लेटफॉर्म/वेबसाइट्स के नाम शामिल हैं, जो अनऑथराइज्ड संस्थाओं/ईटीपी (एक्सचेंज-ट्रेडेड प्रोडक्ट्स) को बढ़ावा देती दिखती हैं. RBI के मुताबिक इसमें ऐसे भी नाम शामिल हैं जो ऐसी अनऑथराइज्ड संस्थाओं का प्रचार करती हैं या ट्रेनिंग/एडवायजरी सर्विसेज मुहैया कराने का दावा करती हैं, हालांकि यह सूची संपूर्ण नहीं है. केंद्रीय बैंक ने चेतावनी दी है कि अगर सूची में किसी संस्था का नाम नहीं है तो उसे आथराइज्ड नहीं समझा नहीं जाना चाहिए बल्कि ऑथराइज्ड व्यक्तियों और इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफार्मों की सूची से स्थिति की जांच कर लेनी चाहिए.

Forex Trading क्या है?

जैसे स्टॉक ट्रेडिंग में किसी कंपनी के शेयरों की खरीद-बिक्री होती है और इसके उतार-चढ़ाव में पोजिशन लेकर मुनाफा कमाया जाता है. ठीक वैसे ही फॉरेक्स ट्रेडिंग में दो देशों के करेंसी की वैल्यू में उतार-चढ़ाव में पोजिशन बनाकर मुनाफा कमाया जा सकता है. जैसे कि USD/INR या EUR/INR की खरीद- बिक्री में एक्सचेंज रेट के बदलाव से मुनाफा बनता है. हाई लेवरेज और मार्जिन के चलते इसमें बाकी एसेट्स की तुलना में रिस्क अधिक होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago