होम / बिजनेस / व्हीलचेयर मिल जाती तो नहीं जाती 80 साल के बुजुर्ग की जान? एयर इंडिया ने दी सफाई
व्हीलचेयर मिल जाती तो नहीं जाती 80 साल के बुजुर्ग की जान? एयर इंडिया ने दी सफाई
बुजुर्ग दंपत्ति ने पहले से ही व्हीलचेयर के लिए रिक्वेस्ट किया था लेकिन बावजूद इसके उन्हें सुविधा नहीं मिली.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
एविएशन सेक्टर के उज्जवल भविष्य को लेकर बड़ी बातें कहने वाले ये भूल जाते हैं कि मुंबई जैसे इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पर्याप्त संख्या में व्हीलचेयर तक नहीं हैं. इसी की वजह से शुक्रवार को एक बुजुर्ग को लगभग डेढ़ किलोमीटर चलना पड़ा जिससे उनकी मौत हो गई है. अब एयर इंडिया ने इस मामले में सफाई दी है कि उसने बुजुर्ग से इंतजार करने को कहा था. लेकिन सवाल ये है कि आखिर पहले से व्हीलचेयर की डिमांड के बावजूद बुजुर्ग दंपत्ति को क्यों नहीं मिल पाई.
आखिर क्या है ये पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये पूरा मामला एक बुजुर्ग दंपत्ति से जुड़ा हुआ है जो न्यूयॉर्क से भारत लौटे थे. दोनों एयर इंडिया की फ्लाइट से आए थे. दोनों का स्वास्थ्य सही नहीं था तो ऐसे में उन्होंने व्हीलचेयर के लिए पहले ही रिक्वेस्ट कर दी थी. लेकिन भारी व्यस्तता के चलते दोनों दंपत्ति में से सिर्फ बुजुर्ग महिला के लिए ही व्हीलचेयर मिल पाई. इसके कारण बुजुर्ग को कोई डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई. मुंबई से आने वाली इस फ्लाइट को 11.30 आना था लेकिन वो देरी के बाद 2 बजे तक आई. मृतक बुजुर्ग अमेरिकी पासपोर्ट धारक हैं.
एयर इंडिया ने इस मामले में क्या कहा?
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस मामले को लेकर कहा कि व्हीलचेयर की भारी मांग होने के कारण हमने बुजुर्ग को इंतजार करने को कहा था. लेकिन ऐसा नहीं हुआ, और वो अपने जीवनसाथी के साथ पैदल चल पड़े. एयर इंडिया ने कहा है कि वो शोक संतृत्प परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और उन्हें हर आवश्यक मदद मुहैया करा रही है.
नहीं रूक रही हैं दुर्घटनाएं
कभी फ्लाइटों के देरी से चलने की शिकायत तो कभी यात्रियों को सही सूचना ना दिए जाने का मामला सभी एविएशन कंपनियों के विमानों में आती रहती हैं. अब वो भले ही सर्दियों में कोहरे के कारण यात्रियों को हुई समस्या का मामला हो या कभी बिना एटीसी की अनुमति के विमान को उड़ाने का मामला. एक के बाद एक सामने आने वाली ये घटनाएं कई तरह के सवाल उठाती हैं.
ये भी पढ़ें:M&M और Volkswagen जिसके लिए दोनों ने मिलाया हाथ, क्या और सस्ती हो जाएगी EV?
टैग्स