✕

होम / बिजनेस / IDFC Bank ने लॉन्च किया अमिताभ बच्चन का डिजिटल अवतार, इस AI टूल से ग्राहकों को मिलेगी मदद

IDFC Bank ने लॉन्च किया अमिताभ बच्चन का डिजिटल अवतार, इस AI टूल से ग्राहकों को मिलेगी मदद

यह अमिताभ बच्चन का अपनी तरह का पहला एआई आधारित होलोग्राफिक डिजिटल अवतार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IDFC FIRST Bank ने देश के सबसे मशहूर और महान अभिनेता अमिताभ बच्चन का AI-पावर्ड होलोग्राफिक डिजिटल अवतार लॉन्च किया है. यह अपने तरह का पहला कदम है, जो ग्राहक अनुभव और डिजिटल इनोवेशन में नया मानक स्थापित करता है. इस तकनीक को होलोग्राफिक एक्सटेंडेड रियलिटी (HXR) कहते हैं, जिसमें टच की सुविधा है, जिससे ग्राहक सीधे डिजिटल अवतार के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं. 

पूरी तरह बदल जाएगा बैंकिंग अनुभव 

फिलहाल, ग्राहक इस डिजिटल अवतार से बैंक की सेवाओं और प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं, जैसे कि Zero Fee Banking, Monthly Interest Credits, Mobile Banking, और Current Account BRAVO. भविष्य में इसमें और प्रोडक्ट्स जोड़े जाएंगे.  यह नई तकनीक ग्राहकों के लिए बैंकिंग का अनुभव पूरी तरह बदल देगी. यह व्यक्तिगत मदद और शानदार सेवा का अनुभव देने में सक्षम है. यह कदम IDFC FIRST Bank की डिजिटल-फर्स्ट सोच और ग्राहकों के लिए इनोवेशन लाने की प्रतिबद्धता को दिखाता है. 

IDFC FIRST Bank के अधिकारी ने क्या कहा?

लॉन्च के मौके पर, IDFC FIRST Bank के बिजनेस एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट स्ट्रेटेजी के हेड श्रीपद शेंडे ने कहा कि हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि बैंकिंग इंडस्ट्री में पहली बार हमने इस AI-पावर्ड होलोग्राफिक इनोवेशन को लाया है. इससे हमारे ग्राहकों के लिए इंटरैक्शन का नया तरीका तैयार हुआ है. यह बैंकिंग को आसान, तेज़ और ज्यादा आकर्षक बनाता है. यह यात्रा AB Corp Ltd. के CEO और डायरेक्टर विंग कमांडर रमेश पुलापाका के साथ शानदार रही. हम पहले बैंक बने हैं जिन्होंने इस अनोखी पहल में अमिताभ बच्चन के साथ साझेदारी की है. 

अमिताभ बच्चन ने क्या कहा?

इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि  IDFC FIRST Bank की यह पहल दिखाती है कि कैसे इनोवेशन नए और बेहतर ग्राहक अनुभव बना सकता है. यह देखना दिलचस्प है कि तकनीक किस तरह लोगों से जुड़ने के तरीके को बदल रही है. मुझे खुशी है कि मेरा डिजिटल अवतार इस नई और अद्भुत बैंकिंग यात्रा का हिस्सा है. बता दें कि पहला डिवाइस मुंबई के जुहू ब्रांच में लॉन्च किया गया है. जल्द ही इसे देशभर में ज्यादा ग्राहकों वाले ब्रांचों और अन्य जगहों पर भी लगाया जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago