होम / बिजनेस / 6 लाख करोड़ के पार हुआ ICICI Bank का मार्केट कैप, पहली बार रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर

6 लाख करोड़ के पार हुआ ICICI Bank का मार्केट कैप, पहली बार रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा शेयर

निजी सेक्टर की प्रमुख बैंकों में शुमार आईसीआईसीआई बैंक ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए पहली बार अपने मार्केट कैप को 6 लाख करोड़ के पार कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः निजी सेक्टर की प्रमुख बैंकों में शुमार आईसीआईसीआई बैंक ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए पहली बार अपने मार्केट कैप को 6 लाख करोड़ के पार कर लिया है. बैंक एम-कैप के हिसाब से देश की छठी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. 5.98 लाख करोड़ रुपये का साथ आईसीआईसीआई बैंक छठे स्थान पर है. इसके साथ ही पहली बार कंपनी का शेयर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर बंद हुआ. 

शेयर में 26 फीसदी का उछाल

दो महीने में शेयर ने 26 फीसदी का उछाल देखा है. गुरुवार के कारोबारी सत्र में आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ 866.80 रुपये तक जा पहुंचा. हालांकि दिन का ट्रेड खत्म होने पर शेयर 860 रुपये पर क्लोज हुआ है.  ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों को आईसीआईसीआई बैंक के शेयर खरीदने की सलाह दी है. मौजूदा लेवल से शेयर 20 फीसदी तक रिटर्न दे सकता है. 

शानदार नतीजों से पहुंचा मार्केट कैप

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में तेजी की वजह है शानदार नतीजे. 2022-23 की पहली तिमाही में बैंक को 6905 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 55.04 प्रतिशत बढ़कर 7,384.53 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,616 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 28,336.74 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले की इसी तिमाही में 24,379.27 करोड़ रुपये थी. एसेट क्वालिटी के मामले में बीती तिमाही बैंक के लिए अच्छी साबित हुई. 

ये पांच कंपनियां हैं आगे

अब मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 17.52 लाख करोड़ रुपये के साथ पहले स्थान पर है. वहीं टीसीएस 12.52 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर, एचडीएफसी बैंक 8.26 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर, इंफोसिस 6.81 लाख करोड़ के साथ चौथे, हिंदुस्तान यूनिलीवर 6.13 लाख करोड़ के साथ पांचवे स्थान पर है.

VIDEO: WhatsApp लेकर आ रहा जबरदस्त फीचर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

3 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

4 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

4 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

2 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

4 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.