होम / बिजनेस / रेपो रेट बढ़ते ही महंगे हुए लोन, ICICI Bank, PNB ने बढ़ाई ब्याज दरें

रेपो रेट बढ़ते ही महंगे हुए लोन, ICICI Bank, PNB ने बढ़ाई ब्याज दरें

रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी करके इसे 5.40 परसेंट कर दिया है. अब रेपो रेट महामारी के पहले वाले स्तर पर पहुंच चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: महंगाई को काबू करने के लिए रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को रेपो रेट में 0.50 परसेंट का इजाफा कर दिया, तो जाहिर है इसका असर आपकी पॉकेट पर पड़ेगा, क्योंकि बैंक्स भी होम लोन, कार लोन और दूसरे सभी रिटेल लोन महंगा कर देंगे. रिजर्व बैंक ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में बढ़ोतरी करके इसे 5.40 परसेंट कर दिया है. अब रेपो रेट महामारी के पहले वाले स्तर पर पहुंच चुकी हैं. रेपो रेट वो दर होती है जिस पर आरबीआई बैंकों को लोन देता है. 

ICICI Bank, PNB का लोन महंगा

रेपो रेट बढ़ने के साथ ही लोगों के लिए महंगे लोन का सिलसिला शुरू हो चुका है. प्राइवेट सेक्टर के बैंक ICICI Bank और सरकारी बैंक PNB ने ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है. 
ICICI Bank के मुताबिक उसका एक्सटर्नल बेंचमार्ट लेंडिंग रेट (I-EBLR) 9.10 परसेंट सालाना  प्रति माह देय  (pa.p.m.) हो गया है. एक्सटर्नल बेंचमार्ट लेंडिंग रेट रिजर्व बैंक के रेपो रेट से लिंक होता है. ICICI Bank की बढ़ी हुई दरें 5 अगस्त से लागू हो जाएंगी. इसके अलावा सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने भी दर में बढ़ोतरी की जानकारी दी है, रिजर्व बैंक के रेपो दर बढ़ाने के बाद एक्टर्नल बेंचमार्क लिंक्ड लेंडिंग रेट को 7.40 परसेंट से बढ़ाकर 7.90 परसेंट कर दिया है. PNB की बढ़ी हुई दरें 8 अगस्ते से प्रभावी होंगी. ये आपको बता दें कि इस महीने के पहले ICICI Bank ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स यानी MCLR को भी परसेंट बढ़ाया था. 

एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट क्या होता है
रिजर्व बैंक ने 1 अक्टूबर 2019 से फ्लोटिंग रेट (Floating Interest) वाले सभी नए रिटेल लोन (Retail Loan) और पर्सनल लोन को एक एक्सटर्नल बेंचमार्क से जोड़ना अनिवार्य कर दिया था. दरअसल साल 2017 में रिजर्व बैंक को लगा कि इंटरनल बेंचमार्क रेट जैसे की बेस रेट या MCLR मॉनिटरी पॉलिसी दरों को प्रभावी रूप से प्रसारित नहीं कर रहे हैं. आसान भाषा में कहें कि अगर रिजर्व बैंक ब्याज दरें घटाता है तो बैंक उतना फायदा ग्राहकों तक नहीं पहुंचाते जितना पहुंचना चाहिए. इसलिए एक ऐसे सिस्टम की जरूरत थी जो ज्यादा पारदर्शी और प्रभावी और साइंटिफिक हो. इसलिए रिजर्व बैंक ने एक्सटर्नल बेंचमार्क लेंडिंग रेट का लागू किया. 

बैंकों के पास एक्सटर्नल बेंचमार्क के तौर चुनने के लिए कई विकल्प हैं. रिजर्व बैंक के रेपो रेट को एक्सटर्नल बेंचमार्क के तौर पर ले सकते हैं. सरकारक के ट्रेजरी बिल बेस्ड यील्ड जो कि Financial Benchmarks India Private Ltd (FBIL) में पब्लिश हो उसे ले सकते हैं. या फिर दूसरे बेंचमार्क मार्केट इंटरेस्ट रेट्स जो कि FBIL में पब्लिश हो ले सकते हैं. रिजर्व बैंक के निर्देशों के मुताबिक एक्सटर्नल बेंचमार्क को हर तीन महीने में रीसेट करना या उसमें कोई बदलाव करना अनिवार्य है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

10 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

10 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

10 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

4 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

10 hours ago