होम / बिजनेस / पटरी पर जल्द दौड़ेगी नए फीचर्स से लैस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, ICF ने किया ट्रायल रन

पटरी पर जल्द दौड़ेगी नए फीचर्स से लैस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, ICF ने किया ट्रायल रन

कई बाधाओं को पार करते हुए, बेहतर स्पीड और आरामदायक यात्रा के साथ तीसरी वंदे भारत ट्रेन आखिरकार जल्द ही पटरी पर आने वाली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः चेन्नई स्तिथ इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) ने हाल ही में नई वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रोटोटाइप का ट्रायल किया. वहीं इसके साथ ही आईसीएफ महाराष्ट्र मेट्रो के लिए भी कोच तैयार करेगा. कई बाधाओं को पार करते हुए, बेहतर स्पीड और आरामदायक यात्रा के साथ तीसरी वंदे भारत ट्रेन आखिरकार जल्द ही पटरी पर आने वाली है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में आईसीएफ चेन्नई में वंदे भारत ट्रेन के नए प्रोटोटाइप का उद्घाटन किया. इसका ट्रायल रन आईसीएफ चेन्नई से पाडी तक सफलतापूर्वक पूरा किया गया. रेल मंत्री ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 75 वंदे भारत ट्रेनें बनाने का लक्ष्य रखा था.  

देश में पहले से चल रही हैं दो वंदे भारत ट्रेनें

फिलहाल देश में दो रूटों पर वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है. पहला रूट नई दिल्ली से कानपुर, प्रयागराज होते हुए वाराणसी तक का है, जबकि दूसरा रूट नई दिल्ली से उधमपुर होते हुए माता वैष्णों देवी स्टेशन कटरा तक का है. पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 फरवरी 2019 को लॉन्च किया गया था. 15 अगस्त 2021 को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के 75 सप्ताह के दौरान, 75 वंदे भारत ट्रेनें देश के हर कोने को जोड़ेगी. दु्र्गा पूजा से पहले तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी पटरी पर उतार दिया जाएगा. वैष्णव ने कहा कि नई वंदे भारत ट्रेन में नवीन विशेषताएं हैं जो इसे विश्व स्तरीय ट्रेन बनाती हैं. 

इतनी स्पीड पर हो रहा है ट्रायल

फिलहाल नई ट्रेन का 160 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हो रहा है. ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है. आईसीएफ से बाहर आने के बाद 45 दिनों तक ट्रायल किया जाएगा. रेलवे अगले चार वर्षों में सभी राज्यों को कवर करने के लिए ऐसी 475 ट्रेनों को तैनात करने की योजना बना रहा है. वैष्णव ने कहा कि पीएम के विजन को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त, 2023 से पहले देश भर में 75 वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण और संचालन किया जाएगा.

नई ट्रेन में मिलेंगी यात्रियों को ये नई सुविधाएं

  • इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री द्वारा कम समय में और अच्छी गुणवत्ता में निर्मित नई वंदे भारत ट्रेनों के दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे. यात्रियों को चलती ट्रेनों में चढ़ने या उतरने की अनुमति नहीं होगी.
  • लोको पायलटों के संचालन के लिए चालक के केबिन में आरामदायक जगह होगी.
  • यात्रियों की सहूलियत के लिए नई वंदे भारत ट्रेन में लगेगी रिक्लाइनिंग चेयर.
  • दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए वॉशरूम्स होंगे.
  • सभी कोच आपातकालीन प्रकाश व्यवस्था, जीपीएस आधारित ऑडियो-विजुअल यात्री सूचना प्रणाली, मनोरंजन प्रयोजनों के लिए ऑन-बोर्ड हॉटस्पॉट वाई-फाई और बहुत आरामदायक बैठने से लैस हैं.
  • सभी वॉशरूम्स बायो-वैक्यूम प्रकार के हैं.
  • प्रत्येक कोच में गर्म भोजन, गर्म और ठंडे पेय पदार्थ परोसने की सुविधाओं के साथ एक पेंट्री है. 
  • नई वंदे भारत ट्रेनें टक्कर रोधी कवच ​​तकनीक से लैस होंगी.
  • इन ट्रेनों में प्लेटफॉर्म साइड कैमरे होंगे, जिनमें रियर व्यू कैमरे भी शामिल हैं.
  • भारत की तीसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलेगी लेकिन इसके उद्घाटन की सही तारीख अभी तय नहीं है.

ICF करेगा महाराष्ट्र मेट्रो के लिए कोच तैयार

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई, आईसीएफ के महाप्रबंधक एके अग्रवाल ने कहा कि इस साल कंपनी महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के लिए मेट्रो कोच और गरीब रथ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के डिब्बों का निर्माण भी करेगी. आईसीएफ पहली बार महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के लिए कोच तैयार करेगा.एके अग्रवाल ने कहा कि कोच फैक्ट्री का इरादा लगभग 50 विभिन्न मॉडलों में 3,500 कोच बनाने का है. "इनमें वंदे भारत रेक प्लेटफॉर्म पर आधारित विस्टाडोम डाइनिंग कार भी शामिल होगी, जो सितंबर तक गुजरात में चालू हो जाएगी. वंदे भारत प्लेटफॉर्म पर एक गतिशक्ति मालगाड़ी और इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन के साथ एक स्टीम इंजन-थीम वाली हेरिटेज ट्रेन भी तैयार की जाएगी.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

46 minutes ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

1 hour ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

1 hour ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 hour ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

4 hours ago

बड़ी खबरें

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

46 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

58 minutes ago